एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: नॉमिनेशन का आखिरी दिन आज, केजरीवाल समेत बड़े नेता नामांकन दाखिल करेंगे

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नॉमिनेशन फाइल करने का आखिरी दिन है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपने परिवार के साथ नॉमिनेशन फाइल करेंगे.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नॉमिनेशन दाखिल करने का आखिरी दिन है. आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे. दरअसल, केजरीवाल सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले थे, लेकिन रोड शो में हुई देरी की वजह से कल वह नॉमिनेशन फाइल नहीं कर पाए. सोमवार तक 200 से ज्यादा उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके थे. दिल्ली विधानसभा के चुनाव आठ फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी.

आज कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भी कई नेता नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक पहले कांग्रेस और बीजेपी ने अपने बाकी बचे उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी. कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 54 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था. कांग्रेस ने सोमवार देर रात सात और मंगलवार सुबह पांच उम्मीदवारों की घोषणा की.

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की, ओखला से परवेज हाशमी को टिकट

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. सोमवार देर रात दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने अपने बाकी बचे 10 उम्मीदवारों का एलान किया. बीजेपी ने नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए सुनील यादव को और कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

खास बात है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों की पूर्वांचली वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए बिहार के क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने आरजेडी को चार सीटें दी है, जबकि बीजेपी ने जेडीयू को दो और एलजेपी को एक सीट दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget