एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की, ओखला से परवेज हाशमी को टिकट

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस दिल्ली में 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने आरजेडी के साथ गठबंधन किया है. आरजेडी पहले ही चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन के आखिरी दिन कांग्रेस ने अपने बचे हुए पांच उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने पूर्व सांसद और ओखला से पूर्व विधायक परवेज हाशमी को टिकट दिया है. बिजवासन से प्रवीण राणा, मादीपुर से जयप्रकाश प्रवार, महरौली से मोहिंदर चौधरी और विकासपुरी से मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस ने सोमवार देर रात अपने सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी. कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए आरजेडी के साथ गठबंधन किया है. आरजेडी के हिस्से चार सीटें आई हैं. लालू यादव की पार्टी ने अपने चारों उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार देर रात कर दी थी.

कांग्रेस के अलावा बीजेपी ने भी सोमवार देर रात अपने बाकी बचे 10 उम्मीवारों की घोषणा कर दी थी. बीजेपी ने जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन किया है. बीजेपी 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जेडीयू के हिस्से में दो और एलजेपी के खाते में एक सीट आई है. बात अगर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की करें तो उसने सबसे पहले 14 जनवरी को सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया था.

Delhi Election: आरजेडी ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है चुनाव

सोमवार को बीजेपी की आम आदमी पार्टी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिशों की भी तगड़ा झटका लगा था. एनडीए की पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने सीएए के विरोध में अपना स्टैंड कायम रखते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. इसके अलावा बीजेपी को जेजेपी के साथ गठबंधन में शामिल करने में कामयाबी नहीं मिली.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget