एक्सप्लोरर

बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के विवादित बोल, मतदान के दिन को भारत-पाक का मैच बताया

बीजेपी ने कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से उम्मीदवार बनाया है.पिछले साल कपिल मिश्रा आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

दिल्ली चुनाव 2020: मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने दिल्ली चुनाव में भारत-पाकिस्तान की एंट्री करवा दी है. कपिल मिश्रा का कहना है कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत-पाकिस्तान का मैच होगा. दिल्ली के शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को निशानों बनाते हुए कपिल मिश्रा ने यह बात कही.

अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्र दिल्ली के मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार हैं. कपिल मिश्र ने दावा किया, ''आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा. 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा.''

उन्होने आरोप लगाया, ''पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं और दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं.'' बीजेपी उम्मीदवार ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ''आठ फरवरी के चुनाव में बीजेपी दिल्ली में जीत रही है, डंके की चोट पर और 11 फरवरी 2020, सुबह 11 बजे तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा हो जाएगा.

दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग ने खारिज किए 411 नामांकन, तीन उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता को केजरीवाल ने 2017 में मंत्री पद से हटा दिया था. पिछले साल मिश्रा दल बदल कानून के तहत वह अयोग्य करार दिये गए. विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्र का मुकाबला आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के साथ है.

आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत भी की है. आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा पर नामांकन के दौरान झूठी जानकारी देने के आरोप लगाए हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. चुनाव के नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget