एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग ने खारिज किए 411 नामांकन, तीन उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए

नामांकन वापस लेने के लिए उम्मीदवारों के पास 24 जनवरी का समय है.सबसे ज्यादा नामांकन 21 जनवरी को अप्लाई हुए हैं.21 जनवरी को 800 से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव आयोग ने बताया है कि 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन दाखिल किए हैं. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 411 नामांकनों को खारिज कर दिया गया, जबकि तीन लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की गई थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 24 जनवरी तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं.

सबसे ज्यादा नामांकन आखिरी दिन अप्लाई हुए. नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को 806 नामांकन दाखिल हुए. इनमें आप के प्रमुख केजरीवाल का नामांकन भी शामिल था. इसके अलावा केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार सुनील यादव और कांग्रेस उम्मीदवार रोमेश सभरवाल ने भी आखिरी दिन ही नॉमिनेशन दाखिल किया.

नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार

दिल्ली के सीएम नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इसी सीट पर सबसे ज्यादा 88 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं. केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 52 उम्मीदवार निर्दलीय हैं. केजरीवाल इस सीट पर 2013 और 2015 में जीत दर्ज कर चुके हैं.

दिल्ली चुनाव: हाई प्रोफाइल सीट बनी नई दिल्ली, केजरीवाल को टक्कर देने के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे

AAP का उम्मीदवार सबसे अमीर

मुंडका से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मपाल लाकरा के पास 292 करोड़ रुपये की संपत्ति है. धर्मपाल लाकरा चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं. आप के दो और उम्मीदवारों के पास 80 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

दिल्ली चुनाव में AAP उम्मीदवार है सबसे अमीर, विधायक सुखबीर की जगह मिला धर्मपाल लाकरा को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब

पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे

Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?

आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान

डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा

Embed widget