एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे से 24 घंटे पहले AAP ज्वाइन करने वाले नेताओं की किस्मत चमकी

दिल्ली चुनाव: दो बार के पूर्व विधायक राम सिंह नेता जी को बदरपुर से टिकट दिया गया है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी को मौजूदा विधायक से बगावत का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार रात अपने सभी 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. आम आदमी पार्टी की लिस्ट में पांच ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने टिकट की घोषणा होने से महज एक दिन पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी. आम आदमी पार्टी ने ऐसे जिन पांच उम्मीदवारों पर दांव लगाया है उनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता महाबल मिश्र के बेटे विनय मिश्र और दो बार के पूर्व विधायक राम सिंह नेता जी शामिल हैं.

द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री का टिकट काट दिया है. द्वारका सीट पर विनय मिश्र को उम्मीदवार बनाया गया है. 2015 में आदर्श शास्त्री इस सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे.

गांधीनगर सीट से आम आदमी पार्टी ने नवीन दीपू चौधरी को टिकट दिया है. 2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार वाजपेयी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अनिल कुमार वाजपेयी बीजेपी में शामिल हो गए और उनकी सदस्यता चली गई.

मौजूदा विधायकों के टिकट काटे

बदरपुर सीट से भी आम आदमी पार्टी ने दो बार के पूर्व विधायक राम सिंह नेता जी को टिकट दिया है. राम सिंह नेता जी ने भी सोमवार को ही पार्टी की सदस्यता ली थी. इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटा है.

दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे से 24 घंटे पहले AAP ज्वाइन करने वाले नेताओं की किस्मत चमकी

हरिनगर सीट से आम आदमी पार्टी ने विधायक जगदीप सिंह का टिकट काटकर राजकुमारी ढिल्लो को उम्मीदवार बनाया है. राजकुमारी ढिल्लो पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता रही हैं. उन्होंने भी टिकट बंटवारे से 24 घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था.

रोहिणी वार्ड से पार्षद जय भगवान उपकार को आम आदमी पार्टी ने बवाना से उम्मीदवार बनाया है. जय भगवान उपकार ने भी सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी. जय भगवान को राम चंद्र के स्थान पर टिकट दिया गया है. 2015 के विधानसभा चुनाव और 2017 के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है.

दिल्ली चुनाव: टिकट कटा तो बदरपुर के AAP विधायक ने पार्टी पर लगाए 21 करोड़ में टिकट बेचने के आरोप

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget