एक्सप्लोरर

XAT 2024: रजिस्ट्रेशन शुरू, इतना शुल्क देकर इन आसान स्टेप्स से कर दें अप्लाई, ये रहा डायरेक्ट लिंक

XAT 2024 Registration: XLRI जमशेदपुर ने जैट 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं.

XAT 2024 Registration Begins: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है. वे कैंडिडेट्स जो एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इस परीक्षा का फॉर्म भरना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है और इस परीक्षा के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. इस एग्जाम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – xatonline.in. एक्सएलआरआई जमशेदपुर की इस परीक्षा से संबंधित जरूरी डिटेल पढ़ें यहां.

शुल्क कितना देना होगा

जैट 2024 के लिए आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2100 रुपये है. इसमें भी वे कैंडिडेट्स जो एक्सएलआरआई के प्रोग्राम में एडमिशन लेने में इंट्रेस्टेड हैं, उन्हें एडिशनल 200 रुपये देने होंगे. जीमैट/जीआरई परीक्षा के माध्यम से पीजीडीएम (जीएम) कोर्स में एडमिशन लेने वाले इंडियन एप्लीकेंट्स को 2500 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एनआरआई/फॉरेन कैंडिडेट्स के लिए जीमैट की एप्लीकेशन फीस 5000 रुपये है.

इस डेट पर होगा एग्जाम

जैट 2024 एग्जाम का आयोजन जनवरी 2024 की 7 तारीख को किया जाएगा. इस दिन रविवार है और परीक्षा 7 जनवरी 2024 को दोपहर में दो बजे से शाम पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी.

क्या है लास्ट डेट

जैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया है. इस अवधि में वे कभी भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं एक्सएलआरआई के प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जीमैट/जीआरई के माध्यम से आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2023 है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का बैचलर्स पास होना जरूरी है और मिनिमम एज 21 साल है.

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी xatonline.in पर.
  • यहां होमपेज पर Registration Link दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर रजिस्टर करें और एप्लीकेशन भरें.
  • जैट 2024 का एप्लीकेशन भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब फीस भर दें और इसकी एक कॉपी निकालकर रख लें. ये भविष्य में काम आएगी.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई.

यह भी पढ़ें: AI लाएगा नौकरियों की भरमार, लाखों में मिलेगी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget