एक्सप्लोरर

किस उम्र में रिटायर होते हैं पायलट, कितने वर्षों तक होती है हवाई जहाज उड़ाने की जिम्मेदारी?

Pilot: भारत में पायलट बनने के इच्छुक छात्रों की न्यूनतम आयु सीमा 17 साल है. आप दो तरीकों से पायलट बन सकते हैं.

आसमान में उड़ते हवाई जहाज को देखकर अक्सर खुद उड़ान भरने और हवाई जहाज उड़ाने का सपना अमूमन हर बच्चे के मन में एक बार जरूर आता है. हालांकि पायलट बनना आसान तो नहीं है लेकिन एक बार ट्रेनिंग करने के बाद जिंदगी के साथ-साथ करियर को भी नई ऊंचाइयां मिलती रहती है. आईए जानते हैं एक पायलट बनने के लिए क्या करना होता है, कब उसे रिटायर किया जाता है और उसे नौकरी के दौरान कितनी सैलरी मिलती है.
 
दो तरीकों से बन सकते हैं पायलट

भारत में पायलट बनने के दो मुख्य तरीके हैं. इनमें एक सिविल एविएशन का रास्ता है जबकि दूसरा इंडियन एयरफोर्स या इंडियन डिफेंस फोर्सज के जरिए होकर जाता है. फिजिक्स केमेस्ट्री और मैथ्स में 12वीं पास कर पायलट ट्रेनिंग कोर्स कर सकते हैं. वायु सेना के पायलट की ट्रेनिंग लेने के लिए एनडीए परीक्षा पास कर सकते हैं. इसके अलावा फिटनेस और मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना होता है.
 
एनडीए परीक्षा पास कर बन सकते हैं फाइटर पायलट

भारतीय रक्षा बलों के लिए प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं को पास कर पायलट बना जा सकता है. एनडीए की कठोर प्रवेश प्रक्रिया से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में 3 साल के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. इसके बाद पायलट हेलीकॉप्टर या फाइटर प्लेन उड़ा सकता है.
 
इन टॉप पायलट स्कूल से ले सकते हैं प्र​शिक्षण
मूल रूप से पायलट चार प्रकार के होते हैं. एयरलाइन पायलट (Airline Pilot), कॉमर्शियल पायलट (Commercial Pilot), फाइटर पायलट (Fighter Pilot) और चार्टर पायलट (Charter Pilot). देश के कई पायलट ट्रेनिंग स्कूल प्लेन उड़ाने का प्र​शिक्षण देते हैं. टॉप पायलट स्कूलों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, बॉम्बे फ्लाइंग क्लब, राजीव गांधी अकादमी ऑफ एविएशन टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब, नेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स का नाम शामिल है.
 
65 साल होती है रिटायरमेंट की उम्र

भारत में पायलट की रिटायरमेंट उम्र 65 साल है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने हाल ही में इसे बढ़ाया है. इससे पहले तक रिटायरमेंट की उम्र 58 साल होती थी. रिटायरमेंट उम्र की यह सीमा डीजीसीए द्वारा तय की जाती है. इसी के बाद एयर इंडिया जैसी कंपनियों ने भी अपने पायलटों की रिटायरमेंट उम्र को पांच साल के लिए बढ़ा दिया था.
 
कितनी मिलती है सैलरी
 
पायलट की शुरुआती सैलरी लगभग डेढ़ लाख रुपये से शुरू होती है. इसके बाद करियर और एक्सपीरियंस के साथ ही यह सैलरी बढ़ती जाती है. प्राइवेट सेक्टर में सैलरी एयरलाइन कंपनी और पायलट के अनुभव व फ्लाइंग हॉर्स के अनुभव के आधार पर बढ़ती जाती है जो कि बीस लाख तक हो सकती है.
 
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

Embed widget