एक्सप्लोरर

Success Story: पढ़ाई पूरी करने के दौरान ​भिखारियों के साथ सोना पड़ा था, इमोशनल कर देगी इस अफसर की सफलता की कहानी

आपने हाल ही में आई निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा का फिल्म 12th फेल देखी होगी. उसमें जिस आईपीएस अ​धिकारी मनोज कुमार शर्मा को दिखाया गया, उन्हें हाल ही में आईजी के पद पर पदोन्नति मिली.

Success Story: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव से आने वाले महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का संघर्ष किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यही कारण है कि हाल ही में नामी फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उनके जीवन पर आधारित 12th फेल फिल्म बनाई जिसने सफलता के नए आयाम छुए. वही मनोज कुमार शर्मा एक बार फिर सु​र्खियों में हैं. हाल ही में केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ़ कैबिनेट ने उनके डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन पर मोहर लगा दी.

बेहद गरीबी में बीता बचपन

भले ही आज आईपीएस मनोज शर्मा नामी श​​​ख्सियत बन गए हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह बेहद गरीबी में रहने को मजबूर थे. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पैदा हुए मनोज का सफर बेहद चुनौतियों भरा रहा है. शुरुआती स्कूल की पढ़ाई के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने परीक्षा पास करने के लिए नकल की. दसवीं की परीक्षा थर्ड डिवीजन से पास करने के बाद 12वीं की परीक्षा में वह फेल हो गए. हालांकि मेहनत से पढ़ाई कर पास हुए और ग्रेजुएशन किया. फिर संघर्ष के बीच ही आईपीएस बनने तक का सफर तय किया.

सीज रिक्शा छुड़ाने के दौरान तय किया लक्ष्य

परिवार की जिम्मेदारियाें और आ​र्थिक ​स्थिति को समझते हुए शुरुआती दौर में ही मनोज ने अपने भाई के साथ मिलकर ऑटो रिक्शा चलाना शुरू कर दिया ताकि घर की बिगड़ी हुई स्थिति को पटरी पर लाया जा सके. हालांकि इस दौरान एक समय ऐसा भी आया जब पुलिस ने अधूरे कागज होने की वजह से उनके रिक्शा को सीज कर लिया. लड़ने की बजाय मनोज ने डीएम कार्यालय में न सिर्फ शिकायत की बल्कि डीएम और एसडीएम का रसूख देखकर उनके मन में भी प्रशासनिक सेवाओं में आने का लक्ष्य बना लिया.

चपरासी की नौकरी तक की

दिल्ली में अपने सपने को पूरा करने के दौरान मनोज को काफी वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें मंदिरों के बाहर भीख मांगकर गुजारा करने वालों के साथ सोना पड़ा. परिवार की मदद के साथ-साथ अपनी शिक्षा को पूरा करने के लिए उन्होंने चपरासी के तौर पर काम किया. तमाम मुश्किलों के बावजूद मनोज ने कभी अपने सपने के पूरा होने से पहले तक हार नहीं मानी और उनकी इसी दृढ़ इच्छा शक्ति और परिश्रम ने उन्हें आखिर में आईपीएस बनवा दिया.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
NMC draft 2026: अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget