एक्सप्लोरर

UPSC ने बढ़ायी ESE एग्जाम 2023 के लिए वैकेंसी की संख्या, अब इतने पद के लिए होगी परीक्षा

UPSC ESE Exam 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम की कुल वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स इतने पद पर अप्लाई कर सकते हैं.

UPSC ESE Exam 2023 Vacancies Increased: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (UPSC ESE Exam 2023) के लिए कुल वैकेंसी की संख्या में इजाफा किया है. इस बाबत नोटिस यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. वे कैंडिडेट्स जो इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम दे रहे हों, वे वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल सूचना देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – upsc.gov.in

क्या दिया है नोटिस में

नोटिस में दी जानकारी के अनुसार इंडियन स्किल डेवलेपमेंट सर्विस, ग्रुप ए एग्जाम के माध्यम से इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2023 में दस वैकेंसी जोड़ी गई हैं. इनके जुड़ने के बाद कुल वैकेंसी की संख्या 337 हो गई है. ये जान लें कि ये टेंटेटिव संख्या है. 14 सितंबर को जारी नोटिस में वैकेंसी की संख्या 327 थी, उसमें इन दस वैकेंसी के जुड़ने के बाद कुल संख्या 337 हो गई है.

योग्यता वही रहेगी

आईएसडीएस, ग्रुप ए के माध्यम से ईएसई एग्जाम 2023 के लिए आवेदन करने की योग्यता वही रहेगी जो पहले नोटिस में दी गई थी. ये नोटिस 14 सितंबर 2022 के दिन जारी हुआ था. इसमें शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा का जो उल्लेख था वही अभी भी लागू होगा.

ईएसई शेड्यूल भी हो गया है जारी

इस बीच यूपीएससी ईएसई परीक्षा 2023 का शेड्यूल भी जारी हो गया है. परीक्षा 19 फरवरी 2023 के दिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह दस बज से दोपहर बारह बजे की होगी. इस शिफ्ट में जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर वन जोकि ऑब्जेक्टिव टाइप होगा का आयोजन किया जाएगा.

सेकेंड शिफ्ट का आयोजन दोपहर में दो से शाम पांच बज के बीच किया जाएगा. ये पेपर भी ऑब्जेक्टिव ही होंगे और इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकॉम इंजीनियरिंग (पेपर टू) का आयोजन किया जाएगा.

इस संबंध में जारी नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: गवर्नमेंट जॉब पानी है तो इस भर्ती के लिए करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget