एक्सप्लोरर

UPSC EPFO भर्ती 2023 को लेकर कमीशन ने जारी किया ये जरूरी नोटिस, यहां करें चेक

UPSC EPFO Bharti 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने ईपीएफओ भर्ती 2023 को लेकर जरूरी सूचना जारी की है. जो कैंडिडेट्स आवेदन कर रहे हों, वे वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं.

UPSC EPFO Recruitment 2023 Important Notice: संघ लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के लिए कई पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है और जल्द ही अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन कर रहे हों, उनके लिए जरूरी सूचना ये है कि कमीशन ने इन वैकेंसीज के लिए इंपॉर्टेंट नोटिस जारी किया है. इसे यूपीएससी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

इस वेबसाइट पर देखें नोटिस

नोटिस देखने के लिए कैंडिडेट्स को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – upsc.gov.in. आयोग ने इस नोटिस में कहा है कि उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अंत समय का इंतजार न करें और जितना जल्दी हो सके अप्लाई कर दें.

कमीशन ने ऐसा लास्ट मिनट रश से बचने के लिए कहा है. ये नोटिस असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिशनर एंड इंफोर्समेंट ऑफिसर-एकाउंट्स ऑफिसर एग्जाम 2023 के लिए जारी हुआ है.

लास्ट डेट भी है पास

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 577 पद भरे जाएंगे. इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 मार्च 2023 है. इन रिक्तियों में से 418 पद इंफोर्समेंट ऑफिसर/एकाउंट्स ऑफिसर के हैं और 159 पद असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमीशनर के हैं. चूंकि आवेदन की लास्ट डेट आने में केवल दो दिन बाकी हैं इसलिए देर न करें और फटाफट अप्लाई कर दें.

परीक्षा से होगा चयन

इन पद पर कैंडिडेट्स के सेलेक्शन के लिए यूपीएससी पेन पेपर टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन करेगा. दोनों ही पद के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके शेड्यूल के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी. पेपर का सिलेबस और स्कीम नोटिफिकेशन में दिया गया है, वहां से इसे चेक कर सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NEET PG परीक्षा के नतीजे जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget