एक्सप्लोरर

UPSC CSE Mains Exam 2025: UPSC मुख्य परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 जून तक करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है. कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं.

UPSC CSE Mains Exam 2025: सिविल सेवा में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अहम खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे अब आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

14161 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

UPSC ने हाल ही में 14161 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिन्होंने 25 मई 2025 को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) को पास किया है. अब इन सभी को मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने के लिए आवेदन करना अनिवार्य है. आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पूरा करना होगा.

कब होगी मुख्य परीक्षा?

UPSC के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी. इस बार UPSC CSE के जरिए IAS, IPS, IFS जैसे उच्च पदों के लिए कुल 979 रिक्तियों को भरा जाएगा.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है. जबकि महिलाओं, SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है.जिन उम्मीदवारों को सहायक उपकरण, लेखक (scribe) या बड़े अक्षरों में प्रश्न पत्र की जरूरत है, वे इस फॉर्म के दौरान संबंधित जानकारी अपडेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- इंडियन आर्मी में कैसे बनते हैं ब्रिगेडियर? जानिए रैंक, सैलरी और बनने की पूरी प्रक्रिया

नाम में बदलाव करने वालों के लिए जरूरी सूचना

जिन उम्मीदवारों का नाम मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र से अलग है या जिन्होंने हाल ही में नाम में बदलाव किया है, वे आवेदन के साथ गजट नोटिफिकेशन भी अपलोड कर सकते हैं.

किसी भी मदद के लिए कहां संपर्क करें?

यदि आवेदन या परीक्षा से जुड़ा कोई प्रश्न हो, तो उम्मीदवार यूपीएससी के शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित सुविधा काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं. यह काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है. इसके अलावा, टेलीफोन पर भी मदद ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें- LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget