एक्सप्लोरर

UPPSC PCS प्रीलिम्स एग्जाम के लिए जारी हुआ नोटिस, इतने पदों पर होगी भर्ती, ये हैं जरूरी डेट्स

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुटे थे, वह एग्जाम के लिए कमर कस लें.

जो उम्मीदवार यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी में जुटे थे, उनके लिए अच्छी खबर है. इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.  

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा, सहायक वन संरक्षक (ACF), और क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी.

UPPSC ने 200 रिक्त पदों के लिए PCS 2025 परीक्षा का आयोजन करने का फैसला लिया है. पिछले वर्ष यह संख्या 220 थी, लेकिन इस वर्ष यह कम कर दी गई है. आयोग ने कहा है कि आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सब रजिस्ट्रार, परिवहन विभाग में प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला लेखा अधिकारी, वरिष्ठ प्रवक्ता, रसायनज्ञ और प्रबंधन अधिकारी जैसे विभिन्न उच्च स्तरीय सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए. कुछ विशेष पदों के लिए विशिष्ट योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं, जैसे सब रजिस्ट्रार पद के लिए लॉ में डिग्री, ऑडिट ऑफिसर के लिए बी.कॉम और केमिस्ट पद के लिए एम.एससी.

आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

कैसे होगा चयन

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है. SC/ST उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये रखा गया है. दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 25 रुपये है.

कैसे करें आवेदन
आवेदन पत्र भरने का लिंक आज से UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर एक्टिव हो रहा है. इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, और आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी दिन तक किया जा सकेगा. यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो, तो अभ्यर्थी 2 अप्रैल 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.

  • ये हैं जरूरी डेट्स
  • अधिसूचना जारी होने की तारीख: 20 फरवरी 2025
  • पंजीकरण शुरू होने की डेट: 20 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम डेट: 24 मार्च 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम डेट: 24 मार्च 2025
  • फॉर्म सुधार डेट: 2 अप्रैल 2025

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, जान लीजिए कहां से की है पढ़ाई और किस चीज में है डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DTU में एडमिशन का मौका, BTech, BBA और MBA के लिए आवेदन जारी, जानें पूरी डिटेल
DTU में एडमिशन का मौका, BTech, BBA और MBA के लिए आवेदन जारी, जानें पूरी डिटेल
India First Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त
देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget