एक्सप्लोरर

UP Madarsa Board Exam 2023: बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी, इस डेट से होंगे एग्जाम

UP Madarsa Board Exam Dates 2023: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी गई है. जानिए सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी एग्जाम कब से कब तक आयोजित किए जाएंगे.

UP Madarsa Board Exam Dates 2023 Out: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का एलान हो गया है. वे छात्र जो इस साल की यूपी मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं. ये जान लें कि एग्जाम 17 मई 2023 से आयोजित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने एग्जाम का शेड्यूल रिलीज कर दिया है. बता दें कि इस बार राज्य में बड़ी संख्या में छात्र मौलवी/मुंशी यानी सेकेंडरी और आलिम यानी सीनियर सेकेंडरी, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं देंगे. इस बारे में सभी मदरसा के प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया गया है.

दो शिफ्ट में होंगे पेपर

यूपी मदरसा बोर्ड के एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होंगे. पहली शिफ्ट होगी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक की जबकि दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 2 बजे से शाम 5 बजे तक की. अगर ये बताना हो कि अलग-अलग क्लास के एग्जाम किस शिफ्ट मे होंगे तो उसका डिटेल इस प्रकार है. पहली शिफ्ट में मौलवी और मुंशी की परीक्षाएं होंगी. जबकि दूसरी शिफ्ट में आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

कब तक चलेंगे पेपर

यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी और 24 मई 2023 तक चलेंगी. परीक्षा तारीखों की घोषणा मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार ने की. इस बारे में डिटेल में जानकारी पाने या कोई भी अपडेट देखने के लिए कैंडिडेट्स यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता ये है – madarsaboard.upsdc.gov.in. यहां से आपको अन्य जरूरी सूचनाएं भी मिल जाएंगी. यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 1.70 लाख से ज्यादा छात्र बैठ रहे हैं.

हीटवेव के कारण बदली टाइमिंग

यूपी मदरसा की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. गर्मी और हीटवेव के कारण अब क्लासेस की टाइमिंग बदल दी गई है. नये शेड्यूल के मुताबिक अब क्लासेस सुबह 7 से 12 बजे के बीच लगेंगी. यूपी में पहले ही क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की स्कूल की टाइमिंग गर्मी की वजह से बदली जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड परीक्षा 2023 के नतीजे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget