एक्सप्लोरर

UP Board Exam: हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों की नहीं चेक होगी कॉपी, यूपी बोर्ड ने पहली बार किया ऐसा 

यूपी बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए खास कदम उठाए हैं. नकल करने वाले छात्रों की कॉपी नहीं चेक की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से लेकर वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं.

यूपी बोर्ड की 24 फरवरी से शुरू हो रहीं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए नियमों में बदलाव किया है. अब बोर्ड परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों की कॉपी नहीं जांची जाएंगी, यानी उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं होगा. यूपी बोर्ड ने  परीक्षाओं के दौरान होने वाली नकल रोकने के लिए पहली बार यह व्यवस्था की है. 

यूपी बोर्ड की ओर की ओर से कहा गया है कि नकल करने वाले परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम परीक्षा प्राधिकारी द्वारा नियम के तहत घोषित किया जाएगा. परीक्षा के दौरान रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे से लेकर वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं और सचल दस्ते भी बनाए जा रहे हैं.  

भ्रामक खबरों के खिलाफ कार्रवाई करेगा यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञत्ति जारी कर कहा है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरें फैलाई जा रही हैं कि नकल करने वाले छात्रों पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा. उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024 के प्रावधान लागू नहीं होते हैं. अनुचित साधनों या फिर नकल के बाद भी परीक्षार्थियों पर आर्थिक जुर्माना और जेल भेजने की कार्रवाई नहीं होगी. यूपी बोर्ड सचिव ने कहा है कि ऐसी किसी भ्रामक सूचनाओं का कतई संज्ञान ना लें. भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

प्रैक्टिकल परीक्षा में भी नहीं होगी चीटिंग

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू हो रही हैं. इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाओं मे नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड ने खास कदम उठाया है. प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी के लिए सचल दलों का गठन किया गया है. ये सचल दल लिखित परीक्षा की तरह ही एग्जाम सेंटर्स पर निगरानी रखेंगे और परीक्षा के दौरान होने वाली गड़बड़ी व चीटिंग को रोकेंगे. सचल दलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षा व अधिकारी शमिल होंगे. डीआईओएस भी किसी एक दल का नेतृत्व करेंगे. पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 से 31 जनवरी तक और दूसरे चरण की 1 से 8 फरवरी तक चलेंगी. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget