एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2021: 10वीं की परीक्षा की जा सकती है रद्द, स्कूलों को छमाही और प्रीबोर्ड रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा के रद्द किए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है. बता दें कि यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 10वीं के छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर मंगलवार शाम तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 10वीं की परीक्षा स्थगित कर स्टूडेंट्स को 11वीं क्लास में प्रमोट किया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के संबंध में कोई अंतिम फैसला अभी तक नहीं लिया है. फिलहाल दोनों परीक्षाएं स्थगित की गई हैं. वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ऐसी पूरी संभावना जताई जा रही है कि मैट्रिक या यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 को रद्द किया जा सकता है.

10वीं के छमाही और प्री बोर्ड के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक बोर्ड ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर्स को 10वी के स्टूडेंट्स के अर्धवार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है. डीआईओएस को निर्देश दिया गया है कि सभी प्राचार्य मंगलवार शाम तक वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध करा दें. यदि वांछित स्कूल की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं होगी तो इसके लिए पूरी तरह संबंधित जिले के डीआईओएस को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

10वीं की परीक्षा रद्द किए जाने की पूरी संभावना 

अटकलों का बाजार गर्म है और कहा जा रहा है कि हाफ ईयरली और प्री बोर्ड एग्जाम के आधार पर बच्चों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. हालांकि शासन या बोर्ड ने अभी तक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने के अपने फैसले की घोषणा नहीं की है. फिलहाल मैट्रिक और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं स्थगित ही हैं. परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला जब भी लिया जाएगा उसकी घोषणा बोर्ड द्वारा की जाएगी.

मौजूदा हालात में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं

वहीं विशेषज्ञों का भी कहना है कि भले ही कोरोना संक्रमम के मामलों में गिरावट दिखाई देने लगी हो, बवाजूद इसके कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की संभावना नहीं हो सकती है. परीक्षा के लिए 29,94,312 उम्मीदवारों के पंजीकरण के साथ, वर्तमान स्थिति में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है. गौरतलब है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा में देरी से कक्षा 11वीं के प्रवेश में और देरी होगी और इस कारण स्कूल के शैक्षणिक वर्ष में बाधा उत्पन्न होगी .

ये भी पढ़ें

Covid-19: केंद्र सरकार शिक्षा खर्च को पूरा करने के लिए Education Grant के तौर पर राज्यों को देगी 7,750 करोड़ रुपये

PSEB 8th 10th Result 2021: पंजाब बोर्ड 10वीं और 8वीं क्लास रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget