एक्सप्लोरर

15 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? वायरल हो रहा लेटर, अब बोर्ड ने बताया कब जारी होंगे परिणाम 

UP Board Exam Result: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर वायरल हो रहे लेटर का सचिव भगवती सिंह ने खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की सूचना पूर्णत: असत्य एवं भ्रामक है.

UP Board Exam Result Date: यूपी बोर्ड परीक्षा दे चुके 10वीं व 12वीं के लाखों छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार हैं. इस बीच एक लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा. अब इस लेटर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर फर्जी है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के नाम से जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 15 अप्रैल, 2025 को दोहपर दो बजे घोषित किया जाएगा. परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. 

यूपी बोर्ड ने किया खंडन

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर वायरल हो रहे लेटर का सचिव भगवती सिंह ने खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की सूचना पूर्णत: असत्य एवं भ्रामक है. उन्होंने कहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है और प्रक्रिया में है. उन्होंने अपील की है कि अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही सूचना प्राप्त करें. उचित समय पर परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in या www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. 

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि 10वीं और 12वीं परीक्षा की सभी कॉपियां जांच ली गई हैं और परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने जारी किए इंटरमीडिएट के नतीजे, ABP Live पर करें तुरंत चेक!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget