एक्सप्लोरर

कौन-कौन से कोर्स कराती है यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन, इंडिया से पहले इस देश में भी खुल चुका है कैंपस

University of Southampton: साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी का कैंपस भारत में खुलेगा. जहां तमाम कोर्स कराए जाएंगे. भारत से पहले भी विश्वविद्यालय का एक कैंपस विदेश में खुल चुका है.

University of Southampton: ब्रिटेन के साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी, एनईपी के तहत भारत में अपना पहला विदेशी कैंपस स्थापित करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय बन गया है. यूजीसी ने 2023 में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस स्थापित करने के नियम बनाए थे. यह परिसर गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा और जुलाई 2025 में शुरू होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिवर्सिटी की ओर से कई कोर्स ऑफर किए जाएंगे. जिनमें छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकेंगे.

लेकिन क्या आपको पता है ब्रिटेन का साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय की दुनियाभर में रैंकिंग क्या है और भारत से पहले इसका कैंपस किस देश में खुल चुका है. आइए जानते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस यूनिवर्सिटी का भारत में खुलने वाला कैम्पस बिजनेस एंड मैनेजमेंट, कंप्यूटिंग, कानून, इंजीनियरिंग, कला एवं डिजाइन, जैव विज्ञान और जीवन विज्ञान पर आधारित कोर्स ऑफर करेगा.

क्यूएस रैंकिंग 2025 में मिला ये स्कोर  

क्यूएस रैंकिंग 2025 के अनुसार दुनियाभर की यूनिवर्सिटी की लिस्ट में साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय 81वें स्थान पर आता है. जो कई प्रकार के कोर्स ऑफर करता है. हाल ही में जारी क्यूएस रैंकिंग में संस्थान ने 64.1 का स्कोर हासिल किया था. संस्थान से छात्र-छात्राएं अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी एंड रिसर्च में डिग्री हासिल करते हैं.

पढ़ते 130 देशों के स्टूडेंट्स

ये इंस्टीट्यूट आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज, बिजनेस एंड मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस एंड मेडिसिन, नेचुरल साइंस, सोशल साइंस एंड मैनेजमेंट में कोर्स ऑफर करता है. इस यूनिवर्सिटी में करीब 130 देशों के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. साथ ही 63 फीसदी छात्र अंडर ग्रेजुएट और 37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेते हैं.

इस देश में भी है एक कैंपस

आज विश्वविद्यालय के यूके के साउथेम्प्टन में पांच परिसर हैं और विनचेस्टर में एक कैंपस है. जबकि यूनिवर्सिटी का एक कैंपस मलेशिया में भी है.

यूजीसी ने दी मंजूरी

साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि उसका दिल्ली-एनसीआर परिसर देश में शिक्षा, अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान तथा उद्यम गतिविधियों को बढ़ावा देगा. अधिकारियों के अनुसार साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय ने एक शाखा परिसर खोलने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे यूजीसी की स्थायी समिति ने नियमों के अनुसार इंटेंट लेटर जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें: Career in Hospital Management: हॉस्पिटल मैनेजमेंट में है इंट्रेस्ट तो आप भी कर सकते हैं ये शानदार कोर्स, देखें लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MD and MS Difference: MD और MS में क्या है अंतर? दोनों में से कौन सही और सस्ता
MD और MS में क्या है अंतर? दोनों में से कौन सही और सस्ता
NEET Counselling 2026 : 5 अगस्त से शुरू हो रही NEET Counselling, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
5 अगस्त से शुरू हो रही NEET Counselling, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
DU UG Admission 2026: तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 3 अगस्त से खुलेगी मिड-एंट्री विंडो, जानें किसे मिलेगा मौका
DU तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 3 अगस्त से खुलेगी मिड-एंट्री विंडो, जानें किसे मिलेगा मौका
SSC Stenographer Revised Result : SSC ने जारी किया Steno C-D का रिवाइज्ड रिजल्ट, देखें नया अलॉटमेंट
SSC ने जारी किया Steno C-D का रिवाइज्ड रिजल्ट, देखें नया अलॉटमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget