एक्सप्लोरर

लंदन में पढ़ाई से विदेशी छात्रों का हो रहा मोहभंग, यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के पड़ रहे हैं लाले

UK Universities: यूके में हायर स्टडीज के लिए इनरोल करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या कम हो रही है. इससे वहां के कुछ विश्वविद्यालयों के सामने आर्थिक संकट भी आ रहा है.

Less Students Enrolling In UK Universities: ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में कमी आयी है. इससे वहां के कुछ विश्वाविद्यालयों का आर्थिक संकट बढ़ता दिख रहा है. इस बार वहां आए वीजा एप्लीकेशंस में भी कमी आयी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में होम ऑफिस को 15 प्रतिशत कम वीजा एप्लीकेशन मिले, ये गिरावट साल की शुरुआत से चल रही है और अभी भी जारी है. पिछली सरकार ने वीजा की संख्या सीमित करने के लिए प्रयास किए थे, इसका असर अभी तक दिख रहा है.

क्या कहते हैं आंकड़े

इस बाबात आंकड़े देखने पर पता चलता है कि साल 2023 की तुलना में इस साल जनवरी और जुलाई एंड के महीने में आने वाले स्टूडेंट वीजा एप्लीकेशंस में 16 प्रतिशत की कमी आयी है. कुछ संस्थानों ने तो तैयारी भी कर ली है कि इस साल पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए यहां आने वाले छात्रों में 50 फीसदी तक की गिरावट हो सकती है.

विदेशी छात्रों पर भी निर्भरता

यूके की यूनिवर्सिटीज में साल 2022 और 2023 में काफी संख्या में विदेशी छात्रों ने एडमिशन लिया था. इस साल इनकी संख्या बढ़ने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा है. वहां हाल ही में हुई इंफ्लेशन की बढ़ोत्तरी ने यूनिवर्सिटीज को विदेशी छात्रों से मिलने वाले रेवेन्यू पर निर्भर बना दिया है. ये स्टूडेंट अधिक एमाउंट में ट्यूशन फीस भरते हैं.

कई यूनिवर्सिटी घाटे में

कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के कई विश्वविद्यालय घाटे में चल रहे हैं. यॉर्कशायर की दस सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से चार आर्थिक संकट से जूझ रही हैं. इनसे निपटने के लिए जहां कुछ ने अपने यहां कोर्स की संख्या सीमित कर दी तो कुछ ने इंप्लॉइज की छंटनी की.

क्या है वजह

ब्रिटेन की पिछली सरकार ने वीजा के नियमों को सख्त कर दिया है. इससे यहां आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में अच्छी कमी आयी है. ब्रिटेन में पीजी करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सबसे अधिक होती है लेकिन इमिग्रेशन के कड़े नियमों के कारण इन्हें परेशानी हो रही है.

संख्या कम करने के लिए बने थे नियम

ब्रिटेन गवर्नमेंट ने बाहर के लोगों की संख्या देश में क कम करने के लिए नियम बनाए थे और वीजा से लेकर इमिग्रेशन तक के नियमों को सख्त कर दिया था. इतना ही नहीं यहां आने वाले अच्छे लेबर्स को भी अपनी फैमिली या बच्चे साथ लाने से मना कर दिया गया था. इन सभी कारणों से भी अब कम लोग यहां का रुख कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: जेएनयू यूजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट पास, तुरंत भर दें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget