एक्सप्लोरर

ये शार्ट टर्म कोर्स कर लिए तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, शुरू से ही मिलने लगेगी तगड़ी सैलरी

Top Short Term Courses: आज के टाइम पर लोग कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं. हालांकि इसके लिए जरूरी स्किल्स होना भी जरूरी है, जो आप शार्ट टर्म कोर्स से हासिल कर सकते हैं.

Short Term Courses: 12वीं के बाद छात्रों के पास कई विकल्प होते हैं. अगर आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार जल्दी जॉब पाना चाहते हैं, तो शॉर्ट टर्म कोर्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ये कोर्सेज न सिर्फ आपके स्किल्स को बढ़ाते हैं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत में भी मदद करते हैं. आइए जानते हैं कुछ लोकप्रिय शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में...

डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग का क्रेज आजकल हर क्षेत्र में है. इस कोर्स में आप SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग जैसे टूल्स को सीख सकते हैं. इसकी अवधि 3 से 12 महीने होती है और इसके बाद मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब के अच्छे अवसर होते हैं.

मल्टीमीडिया और एनीमेशन डिप्लोमा

यदि आपको ग्राफिक्स और एनीमेशन में दिलचस्पी है, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आप इसमें 3D मॉडलिंग, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसी स्किल्स सीख सकते हैं. यह कोर्स फिल्म इंडस्ट्री और विज्ञापन एजेंसियों में रोजगार के अवसर प्रदान करता है.

एआई और मशीन लर्निंग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का कोर्स भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इस कोर्स की मदद से आप डेटा साइंटिस्ट, एआई रिसर्चर, मशीन लर्निंग इंजीनियर जैसे करियर बना सकते हैं. शुरूआती सैलरी 6-7 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: हेल्थ मिनिस्ट्री ने घटाई NEET MDS की कट-ऑफ, अब ज्यादा कैंडिडेट्स को मिलेगा एडमिशन

वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट

अगर आपको तकनीकी क्षेत्र में रुचि है, तो वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट का कोर्स आपके लिए सही हो सकता है. इस कोर्स की अवधि 2 से 6 महीने हो सकती है, जिसमें आप जावास्क्रिप्ट, HTML और CSS जैसी तकनीकों को सीख सकते हैं. IT इंडस्ट्री में वेब डेवलपर्स की मांग बढ़ रही है, जिससे आपको अच्छे करियर विकल्प मिल सकते हैं.

कंप्यूटर ग्राफिक्स और डिजाइन

डिजिटल डिजाइनिंग और ग्राफिक्स का कोर्स भी शॉर्ट टर्म में उपलब्ध है. इस कोर्स से आप ग्राफिक्स डिजाइनिंग के फील्ड में कदम रख सकते हैं और डिजाइन फर्म्स में काम कर सकते हैं. शुरुआती स्तर पर सैलरी 2 लाख रुपये सालाना हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा महीने की सैलरी चाहिए तो इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, यहां चेक कर लें डिटेल 

योग और जिम इंस्ट्रक्टर

अगर आपको फिटनेस का शौक है, तो आप योग या जिम इंस्ट्रक्टर का कोर्स कर सकते हैं. इसके बाद आप फिटनेस सेंटर्स, योग स्टूडियो या व्यक्तिगत ट्रेनर के रूप में काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्रुप डी के 257 पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर से भरें फॉर्म, सेलेक्ट हुए तो लाखों में मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget