एक्सप्लोरर

सिर्फ अच्छे जूते पहनिए मत...बनाइए! ये डिप्लोमा कोर्स आपको फुटवियर इंडस्ट्री में दिलाएंगे शानदार नौकरी

फुटवियर डिजाइनिंग कोर्स में आप तभी सफल हो सकते हैं जब आपके अंदर पहले से क्रिएटिविटी मौजूद हो. अगर आप पहले से चीजों को क्रिएटिव ढंग से सोचते हैं तो इस क्षेत्र में आप बेहतर कर सकते हैं.

अच्छे और महंगे जूते पहनने का शौक तो सब को होता है. कई लोग तो इसके दीवाने होते हैं, उनके पास जूतों का पूरा कलेक्शन होता है. किसी को फॉर्मल शू पसंद होते हैं, तो कोई स्पोर्ट्स शू पहनने में सहज महसूस करता है. हालांकि, आज हम आपको जूतों के फैशन के बारे में नहीं बताएंगे. बल्कि हम बताएंगे कि आप इन स्टाइलिश दिखने वाले जूतों के क्षेत्र में अपना करियर कैसे बना सकते हैं.

अगर सच में आपके अंदर जूतों को लेकर क्रेज है, तो आप सिर्फ इन्हें पहनने का सपना ना देखें बल्कि इन्हें बनाने का भी सपना देखें. अगर आपको लग रहा हो कि इस क्षेत्र में करियर बनाकर आप इतने पैसे नहीं कमा पाएंगे, जितना एमबीए और बीटेक करके कमा सकते हैं तो आप गलत हैं. इस क्षेत्र में आप अगर बेहतर कर ले जाते हैं तो अपनी सोच से कहीं ज्यादा पैसा कमा सकते हैं. दुनिया भर की तमाम बड़ी शू कंपनियां आपके लिए बाहें खोले बैठी हैं.

फुटवियर डिजाइनिंग कोर्स क्या होता है

फुटवियर डिजाइनिंग कोर्स में आप तभी सफल हो सकते हैं जब आपके अंदर पहले से क्रिएटिविटी मौजूद हो. अगर आप पहले से चीजों को क्रिएटिव ढंग से सोचते हैं तो इस क्षेत्र में आप बेहतर कर सकते हैं. कोर्स के दौरान फुटवियर डिजाइनिंग स्टूडेंट के स्किल्स को और भी ज्यादा निखारा जाता है. इस दौरान उसे बताया जाता है कि मार्केट की डिमांड पर या चल रहे ट्रेंड के अनुसार आप कैसे जूतों की अच्छी से अच्छी डिजाइन बना सकें. लुक के साथ साथ आपको इस कोर्स के दौरान जूतों कंफर्टेबल बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है.

कैसे कर सकते हैं फुटवियर डिजाइनिंग का कोर्स

फुटवियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए आपका ग्रेजुएट होना या पोस्ट ग्रेजुएट होना मायने नहीं रखता. आप यह कोर्स 12वीं के बाद भी कर सकते हैं. हालांकि, ज्यादातर युवा यह कोर्स ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद करते हैं. देश में ऐसे कई संस्थान है जहां फुटवियर डिजाइनिंग में यूजी और पीजी डिप्लोमा या फिर सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाते हैं. अगर आप भी फुटवियर की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं और नाइकी, एडीडास, रीबॉक जैसे बड़े ब्रांड के साथ काम करना चाहते हैं तो यह क्षेत्र आपके लिए सबसे सही है.

कितनी मिलती है सैलरी

फुटवियर डिजाइनिंग कोर्स के बाद आप देश दुनिया की तमाम बड़ी फुटवियर कंपनियों में बतौर डिजाइनर नौकरी करते हैं. यहां आपका काम होता है कि आप ट्रेंड और कस्टमर डिमांड के अनुसार जूतों को डिजाइन करें. एक शू डिजाइनर को किसी भी बड़ी कंपनी में 50 हजार से लेकर 70 हजार रुपए तक की महीने की सैलरी मिल जाती है. अगर आप किसी विदेशी कंपनी में शू डिजाइनर हैं तो आपकी सैलरी लाख को भी पार कर सकती है. अगर आप लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं, अपने जूतों के पैशन को प्रोफेशन बनाना चाहते हैं तो आपके लिए क्षेत्र सबसे बेहतर है. क्षेत्र में भीड़ कम है और अपॉर्चुनिटी ज्यादा है. अगर आप एक अच्छी और बेहतर सैलरी के साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं तो यह छेत्र आपके लिए सबसे सही है.

ये भी पढ़ें: Railway Facts: दुनिया के पांच देश जहां आज तक नहीं चली कोई ट्रेन, एक है भारत का पड़ोसी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget