एक्सप्लोरर

थाईलैंड की प्रधानमंत्री सस्पेंड! विवादों में घिरी पैटोंगटार्न, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को लीक कॉल विवाद में नैतिकता के उल्लंघन के आरोप में अदालत ने सस्पेंड कर दिया है. आइए जानते हैं वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं...

थाईलैंड की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आया है. देश की 38 वर्षीय प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को मंगलवार को थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने निलंबित कर दिया है. यह फैसला एक लीक हुई फोन कॉल के बाद आया, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देश कंबोडिया के एक वरिष्ठ राजनेता से बातचीत की थी. इस कॉल में उन्होंने थाई सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की आलोचना की थी, जो थाईलैंड में सेना के प्रभाव को देखते हुए बड़ा मुद्दा बन गया.

पैटोंगटार्न पर आरोप है कि उन्होंने कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हुन सेन से फोन पर बातचीत के दौरान थाई सेना के एक जनरल की आलोचना की. यह कॉल 15 जून को हुई थी और लीक होते ही विवाद का कारण बन गई. यह सब उस समय हुआ जब थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गहराया हुआ था और मई में एक झड़प में कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी.

हालांकि पैटोंगटार्न ने माफी मांग ली थी और कहा कि यह एक राजनयिक रणनीति थी ताकि सीमा पर हिंसा को रोका जा सके. फिर भी हजारों की संख्या में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में लोगों ने प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

अदालत का फैसला और सरकार का संकट

संवैधानिक अदालत ने 7-2 के बहुमत से पैटोंगटार्न को सस्पेंड किया है. उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है जिसमें वे अपने पक्ष में सबूत पेश कर सकती हैं. इस दौरान उप-प्रधानमंत्री सुरिया जुआंगरुंगरुआंगकिट कार्यवाहक प्रधानमंत्री की भूमिका निभाएंगे.

वहीं, सरकार को भी बड़ा झटका लगा है. पैटोंगटार्न की लीक कॉल के बाद एक सहयोगी पार्टी ने समर्थन वापस लेने की धमकी दे दी है, जिससे बहुमत खतरे में पड़ गया है.

क्या पढ़ाई की है पैटोंगटार्न ने?

राजनीति में आने से पहले पैटोंगटार्न ने चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली थी, जिसमें उन्होंने समाजशास्त्र और मानवशास्त्र को विशेष विषय के रूप में पढ़ा. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ सरे से अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और फिर मैटर डे स्कूल से हुई थी.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को फिर मिला मौका, लगातार दूसरी बार संभालेंगे VC की जिम्मेदारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को फिर मिला मौका, लगातार दूसरी बार संभालेंगे VC की जिम्मेदारी
पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?
पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'

Embed widget