एक्सप्लोरर

TNEA Rank List 2021: तमिलनाडु EA रैंक लिस्ट 2021 जारी, यहां चेक करें काउंसलिंग शेड्यूल

तमिलनाडु इंजीनियरिंग प्रवेश (TNEA) रैंक लिस्ट 14 सितंबर यानी आज जारी कर दी गई है, जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org पर रैंक सूची चेक कर सकते हैं.

तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन (TNEA)  रैंक लिस्ट 2021 14 सितंबर यानी आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org  पर जाकर TNEA  रैंक लिस्ट 2021 चेक कर सकते हैं.

अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी
TNEA रैंक लिस्ट 2021 तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DoTE) तमिलनाडु द्वारा जारी कर दी गई है. अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी.यह प्रक्रिया विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों के फाइनल एडमिशन का निर्धारण करेगी. छात्र रैंक लिस्ट को अपने आवेदन नंबर या किसी रेफरेंस नंबर को दर्ज कर चेक कर सकते हैं.छात्र सिक्योर्ड रैंक के आधार पर TNEA काउंसलिंग के लिए उपस्थित होंगे. TNEA रैंक लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को प्रारंभिक जमा राशि का भुगतान करना होगा. रैंक लिस्ट से पहले अधिकारियों द्वारा प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया था.

TNEA अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स (बीटेक कोर्स) के लिए एक सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस है. इस साल कुल 440 कॉलेज काउंसलिंग में शामिल हैं और उन कॉलेजों में कुल उपलब्ध सीटें 1 लाख 51 हजार 870 हैं.

TNEA रैंक लिस्ट 2021 महत्वपूर्ण तारीखें

  1. रैंक लिस्ट का पब्लिकेशन - 14 सितंबर, 2021
  2. स्पेशल रिजर्वेशन कैटेगिरी के लिए काउंसलिंग - 17 से 24 सितंबर 2021
  3. काउंसलिंग एकेडमिक की शुरुआत - 27 सितंबर से 17 अक्टूबर 2021
  4. सप्लीमेंट्री काउंसलिंग - 19 से 23 अक्टूबर 2021
  5. काउंसलिंग की लास्ट डेट – 25 अक्टूबर  2021

छात्र ध्यान रखें कि ये तिथियां वेबसाइट पर ऑफिशियल सूचना के मुताबिक हैं और केवल एकेडमिक कोर्सेज के लिए हैं. वोकेशनल कोर्स की तारीखें अलग-अलग हैं.

TNEA रैंक लिस्ट कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org   पर जाएं.
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
  • होमपेज पर TNEA रैंक लिस्ट लिंक पर क्लिक करें
  • उम्मीदवारों को एक नए लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा
  • अब मांगे गए यूजर आईडी, पासवर्ड और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें
  • TNEA रैंक लिस्ट 2021 स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • रैंक लिस्ट चेक करें और इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें.

TNEA काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित होगी
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण इस बार TNEA काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी सेफ हैं, सभी छात्रों को काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने में सक्षम होने के लिए डेट्स और टाइमिंग दी जाएगी. TNEA  रैंक लिस्ट 2021 छात्रो को फाइनल एडमिशन प्रक्रिया के लिए एलिजिबल बनाएगी.

ये भी पढ़ें

दिल्ली: प्राइवेट स्कूल के 1.6 लाख स्टूडेंट्स ने सरकारी स्कूलों में लिया एडमिशन

मध्य प्रदेश: खुशखबरी, सरकार जल्द करेगी 1 लाख पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया एलान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT-IIM में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, 93% छात्रों को मिला प्लेसमेंट
IIT-IIM में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, 93% छात्रों को मिला प्लेसमेंट
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget