एक्सप्लोरर

NTA ने सुप्रीम कोर्ट में कही ये पांच बड़ी बातें, छात्रों के लिए जानना बेहद जरूरी

SC Hearing On NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी पर चल रही सुनवाई पर एनटीए ने कुछ खास बातें कही हैं. परीक्षा कैंसिल करने की मांग उठा रहे छात्रों के लिए इन्हें जानना बहुत जरूरी है.

What Does NTA Says In Supreme Court On NEET UG 2024 Case: नीट यूजी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और बहस व दलीलों के बीच एनटीए ने अपना पक्ष मजबूती से रखा है. कोर्ट ने एजेंसी से कई सारे सवाल भी पूछे और टॉप करने वाले 100 छात्रों के डिटेल भी मांगे गए. कुछ ही देर में लंच के बाद कोर्ट में फिर से सुनवाई चालू होगी. इस बीच एनटीए ने कुछ ऐसी बातें कही हैं जिनके बारे में जानना सभी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है. खासकर उनके लिए जो परीक्षा कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं.

कुछ छात्रों को नहीं कइयों को मिले अंक

एनटीए ने कहा कि जिन कैंडिडेट्स ने अच्छे मार्क्स पाए हैं, उसे नीट परीक्षा का सिस्टेमेटिक फेलियर नहीं कहा जा सकता. दरअसल सुनवाई के दौरान ये मुद्दा भी उठा कि टॉप करने वाले या 720 में से 720 अंक पाने वाले कैंडिडेट एक ही राज्य या किसी खास वर्ग या रोल नंबर के नहीं हैं. ऐसे में इस आरोप की जांच ठीक से होनी चाहिए.

सिलेबस हुआ कम

एनटीए ने ये भी कहा कि इस बार नीट सिलेबस में 25 परसेंट की कटौती हुई है. इसलिए भी कैंडिडेट्स ने एग्जाम में अच्छा स्कोर किया है. अच्छे स्कोर को इस तरह न देखा जाए कि किसी गड़बड़ी या धांधली की वजह से ऐसा हुआ है.

लीक हुए वीडियोज पर एनटीए का कहना है कि ये वीडियो जो सोशल मीडिया ऐप्स पर सर्कुलेट हो रहे हैं, ये ऐसे ही बनाए गए हैं ताकि पेपर लीक की पूरी कहानी सुनायी जा सके. इन्हें एडिट करके कैंडिडेट्स को भड़काने और अफवाह फैलाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

गिरफ्तारी को न जोड़ें पेपर लीक से

एनटीए ने टॉपर्स के सवाल पर भी ये कहा कि ये एकदम सही है और इस पर किसी प्रकार का सवाल नहीं उठाना चाहिए. जहां तक बिहार के पटना और राजस्थान के सवाई माधेपुर से हुई गिरफ्तारियों की बात है तो ये गलत कामों में लगे कैंडिडेट्स के लिए है, इसका पेपर लीक से कोई संबंध नहीं.

एनटीए ने ये भी कहा कि सीबीआई अपना काम कर रही है और अभी ये कहना गलत होगा कि डिजर्विंग कैंडिडेट्स को मौका नहीं मिला क्योंकि ये सेलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह रैंक पर आधारित है.

कोर्ट को दिखाया गया बढ़ा हुआ सिलेबस

जहां एनटीए का कहना है कि नीट का सिलेबस कम किया गया है वहीं याचिकाकर्ताओं में से एक के वकील ने कोर्ट के सिलेबस दिखाया और ये कहा कि सिलेबस बढ़ गया है. इस बीच आईआईटी की रिपोर्ट को झूठा कहने पर कोर्ट ने नाराजगी जतायी. मामले की सुनवाई के दौरान आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट को गलत कहने पर कोर्ट ने नाराजगी जतायी और कहा कि आप बिना किसी ठोस आधार के किसी संस्थान की रिपोर्ट को गलत नहीं कह सकते.

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं IPS ऑफिसर, कहां मिलती है ट्रेनिंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, 74184 अभ्यर्थी पास; देखें कटऑफ
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, 74184 अभ्यर्थी पास; देखें कटऑफ

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget