एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियर से IPS और फिर IAS, ऐसा रहा बिहार के मनीष कुमार का UPSC सफर

पटना के एक छोटे से गांव सेवरही के मनीष कुमार ने साल 2017 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 84वीं रैंक के साथ टॉप किया था. इसके पहले के दो प्रयासों में भी वे चयनित हुए थे. जानते हैं उनसे तैयारी के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Manish Kumar: कई बार सफलता या असफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कहां के हैं या आपको अपनी जर्नी पूरी करने के लिए कितनी सुविधाएं दी गई हैं. बिहार के मनीष कुमार इसका बढ़िया उदाहरण हैं. एक बहुत ही छोटी जगह से आते हैं मनीष जहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं था लेकिन उन्होंने हमेशा से पढ़ाई में अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया. कभी इस बात को आड़े नहीं आने दिया कि उनके पास साधनों की कमी है.

क्लास दस और बारह दोनों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कदम रखा और बीटेक की डिग्री ली. यहां उनका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा और उन्होंने कॉलेज में टॉप किया. यहीं से कैम्पस प्लेसमेंट में उनका चयन हुआ और वे बीएचईएल में नौकरी करने लगे. दो साल नौकरी करने वाले मनीष को कुछ कारणों से यूपीएससी का ख्याल आया और उन्होंने इस बाबत तैयारी शुरू कर दी. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में मनीष ने बताया अपना यूपीएससी जर्नी का अनुभव विशेषकर ऑप्शनल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तैयारी के बारे में.

देखें मनीष कुमार द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे थे मनीष जब हुआ आईएएस के लिए चयन –

मनीष ने तीन अटेम्पट दिए और तीनों में उनका सेलेक्शन हुआ. सबसे पहली बार वे इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस के लिए सेलेक्ट हुए और दूसरी बार की रैंक ने उन्हें पहुंचाया आईपीएस पद पर. तीसरी बार के अटेम्पट का रिजल्ट जिस समय आया मनीष उस समय हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे थे. तीसरी बार में अंततः जो वह चाहते थे वह हुआ और उन्हें मन-माफिक सफलता मिली. साल 2017 के प्रयास में मनीष की 84वीं रैंक आयी जिससे उन्हें आईएएस का पद मिला. इस तरह सालों की मेहनत के बाद मनीष मंजिल तक पहुंचे और अपने परिवार के साथ ही उन्होंने अपने गांव का भी नाम रोशन किया.

 

हर बार रखा एक ही ऑप्शनल –

मनीष ने जितनी बार भी यूपीएससी सीएसई परीक्षा दी हर बार उनका ऑप्शनल विषय मैकेनिकल इंजीनियरिंग ही रहा. परीक्षा की तैयारी के विषय में बात करने के अलावा मनीष ने मुख्य तौर पर इस विषय को कैसे तैयार करें इस पर अपने विचार रखें. उन्होंने सबसे पहले इस सब्जेक्ट की तैयारी के लिए किताबों की सूची शेयर कि जो आप वीडियो में देख सकते हैं.

इसके बाद मनीष ने महत्व दिया सिलेबस और पिछले साल के पेपरों को. वे कहते हैं कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी है कि आप सिलेबस को ठीक से देख लें. जितना ज्यादा इसकी जानकारी आपको होगी उतना आपके लिए बेहतर होगा. इसी तरह पिछले साल के पेपर देखें और यह पता करें कि इस विषय में किस सेक्शन से कैसे प्रश्न आते हैं. जब तक आपको यह नहीं पता होगा कि प्रश्नों का प्रकार क्या होता है तब तक कितनी भी तैयारी कर लें कोई फायदा नहीं होगा.

पेपर हल करें और अपनी कमियां देखें –

मनीष आगे कहते हैं कि लास्ट ईयर के प्रश्न-पत्र देखकर ही न रुकें उन्हें हल भी करें. इससे एक तो आपकी प्रैक्टिस होती है दूसरा यह पता चलता है कि आपके कहां कमी है या किस सेक्शन को हल करने में आपको ज्यादा समय लग रहा है. पता चलने के बाद उसी कमी पर काम करें. दरअसल तैयारी तो हर कोई कर लेता है पर उस तैयारी में कहां कमी है यह हर कोई पता नहीं कर पाता और वहीं मात खाता है. इसलिए बेहतर होगा आप बिलकुल परीक्षा जैसे माहौल में एग्जाम दें और जहां-जहां अटकें, वहां अपनी कमियों को पकड़ते हुए दूर करें.

इसी तरह जब तैयारी एक लेवल तक पहुंच जाएं तो टेस्ट सीरीज जरूर दें. यह परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए बहुत जरूरी है. अगर आप कोचिंग नहीं जा सकते तो घर पर ही पेपर दें लेकिन टेस्ट सीरीज जरूर दें. पांच से छ टेस्ट सीरीज दें और पिछले दस साल के प्रश्न-पत्र हल करें.

सेल्फ स्टडी से करें तैयारी –

इस बारे में बात करते हुए मनीष कहते हैं कि परीक्षा की तैयारी के लिए वे कोचिंग को इतना महत्व नहीं देते. उन्हें लगता है कि मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी होती है जो आपके काम आती है. बिना खुद की पढ़ाई के नैय्या पार नहीं होती. इसके अलावा प्रैक्टिस और रिवीजन एक ऐसी चीज है जो सफलता में अहम रोल निभाती है.

नोट्स मेंटेन करें और टेस्ट जरूर दें. जितना हिस्सा तैयार होता जाए उतने के टेस्ट लिखते जाएं, पूरा सिलेबस खत्म करने के चक्कर में न पड़ें. टेस्ट सीरीज में अंक अच्छे न आएं तो परेशान न हों और अपनी मेहनत पर विश्वास रखें. कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.

IAS Success Story: पहले ही प्रयास में IAS ऑफिसर बनने वाले 22 साल के हिमांशु का आसान नहीं ता सफर, पिता के आखिरी शब्दों ने बदली जिंदगी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
Deepak Dhar Dirac Medal 2026 : भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान
भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget