एक्सप्लोरर

IAS Success Story: IIT पास आउट चिराग ने तीसरे प्रयास में पास की UPSC परीक्षा, क्या थी उनकी स्ट्रेटजी, पढ़ें यहां

चिराग जैन ने साल 2018 में अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास की. इस साल उन्होंने मैथ्स ऑप्शनल में सबसे अधिक अंक भी पाए. क्या थी उनकी स्ट्रेटजी, जानें विस्तार से.

Success Story Of IAS Topper Chirag Jain: इंजीनियर चिराग जैन ने साल 2018 में अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा क्लियर की. इसके पहले उन्होंने 2016 में पहला अटेम्प्ट दिया था जिसमें वे प्री परीक्षा पास नहीं कर पाए थे. 2017 के दूसरे अटेम्प्ट में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन सूची में स्थान नहीं बना पाए. अंततः साल 2018 में अपने तीसरे प्रयास में चिराग ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा क्लियर की. इसके साथ ही चिराग इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम भी दे रहे थे और दो सालों तक उनका यहां भी सेलेक्शन हुआ. यही नहीं इस सर्विस में उनकी रैंक और भी अच्छी थी. साल 2017 और 2018 में चिराग के मैथ्स में हाईऐस्ट मार्क्स थे. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में चिराग ने मैथ्स की तैयारी के विषय में विस्तार से बात की.

आप यहां चिराग जैन द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया इंटरव्यू भी देख सकते हैं –

हेवी इंडस्ट्री लगाने जैसा है मैथ्स ऑप्शनल –

मैथ्स ऑप्शनल के बारे में बात करते हुए चिराग कहते हैं कि यह विषय किसी इंडस्ट्री के लगाने के जैसा है जहां आपको शुरू में बहुत मेहनत करनी पड़ती है और तमाम तरह की परेशानियां आती हैं. लेकिन एक बार इंडस्ट्री लग जाने के बाद जब प्रॉफिट्स आना शुरू होते हैं तो आपकी सारी मेहनत को मानो मंजिल मिल जाती है. यानी मैथ्स ऑप्शनल चुनना और उस पर कमांड हासिल करना शुरुआत में थोड़ा कठिन काम है लेकिन एक बार आप सेट हो गए तो फिर समस्या नहीं आती. उसके बाद आपको इसके बेनिफिट्स मिलना शुरू होते हैं. तो अगर आप भी शुरू में डबल मेहनत करके बाद में फल खाना चाहते हैं तो यह विषय चुनें.

टॉपर्स लेते हैं यह सब्जेक्ट –

चिराग आगे कहते हैं कि अक्सर यूपीएससी में जो कैंडिडेट्स टॉप करते हैं उनके पास मैथ्स ऑप्शनल होता है क्योंकि यह विषय बहुत ही स्कोरिंग है. एक बार फंडा क्लियर करने या कांसेप्ट समझने में देरी लग सकती है लेकिन बाद में जब सब सेट हो जाता है तो परेशानी नहीं होती.

चिराग बताते हैं कि इस विषय का सिलेबस बहुत अधिक है इसलिए इसे पहले से तैयार करें. ऑप्शनल के रूप में आपको इसे कम से कम नौ से दस महीने देने पड़ेंगे. बेहतर होगा इस बात को ध्यान में रखकर आप इसकी तैयारी पहले शुरू कर दें. चिराग यह भी सलाह देते हैं कि हो सके तो प्री के पहले 70 से 80 प्रतिशत सिलेबस पूरा कर लें और प्री के बाद मुख्यतः रिवीजन पर फोकस करें.

चिराग की सलाह –

अंत में चिराग यही कहते हैं कि सबसे पहले तो सिलेबस और पिछले साल के पेपर बहुत अच्छे से देख लें. इससे आप सही प्रश्न पिक करना सीख जाएंगे. यहां प्रश्नों में से सही क्वैश्चन चुनना भी एक बड़ा टास्क है जो आपको अभ्यास से ही आएगा. इसलिए तैयारी एक स्तर पर पहुंच जाए तो खूब मॉक टेस्ट दें. इससे आपका अभ्यास तो होगा ही साथ ही अपनी सिली मिस्टेक्स भी पता चल जाएंगी, जिन्हें बचाकर आप अधिक अंक पा सकते हैं.

चिराग आगे कहते हैं कि मैथ्स में दो ही तरह के स्कोर होते हैं या तो बहुत अच्छे या तो बहुत बुरे. इसलिए इस विषय में एक ही चीज काम करती है कि या तो आता है या नहीं आता. कहने का मतलब यह है कि अगर इस विषय में आपको कमांड न हो तो कतई यह विषय न चुनें. इसका कोई हिस्सा जीएस से भी नहीं मैच करता इसलिए जीएस की पूरी तैयारी अलग से करनी होती है. इस प्रकार इन सब बिंदुओं पर विचार करके ही यह सब्जेक्ट चुनें.

IAS Success Story: जॉब के साथ की तैयारी, आलोक ने तीसरे प्रयास में ऐसे UPSC परीक्षा में बाजी मारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget