एक्सप्लोरर

दिल्ली के MCD प्राइमरी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या घटी, क्या है वजह? जानें

Delhi MCD Primary School: दिल्ली के एमसीडी प्राइमरी स्कूलों में इस साल स्टूडेंट इनरोलमेंट में कमी आयी है. पहले की तुलना में कम बच्चे यहां पढ़ रहे हैं. क्या है इसके पीछे वजह? जानते हैं.

Delhi MCD Primary School Student Enrolment: म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में स्टूडेंट्स के इनरोलमेंट की संख्या में खासी कमी आयी है. ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले साल की तुलना में यहां इस साल करीब 76 हजार कम छात्र प्राइमरी स्कूलों में इनरोल हुए. अगर संख्या के लिहाज से बात करें तो पिछले साल अक्टूबर महीने तक 2.5 लाख नये इनरोलमेंट्स हुए थे जबकि इस साल ये संख्या 2.1 लाख पर ही सिमट गई. इसके पीछे कारण क्या है, ये जानने की कोशिश करते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक अगले लेवल की बात करें तो इस साल एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या 7.8 लाख पर ही सिमट गई जबकि पिछले साल ये 8.6 लाख थी. इस बारे में जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने ये जवाब दिया.

क्या कहना है अधिकारियों का

इस बारे में ऑफीशियल्स का कहना है कि एमसीडी स्कूलों के साथ इनरोलमेंट कराने वाले बहुत से छात्र पिछले काफी समय से एक्टिव नहीं थे. ऐसे स्टूडेंट्स का नाम जब स्कूल से हटाया गया तो कुल इनरोलमेंट की संख्या में गिरावट नोटिस की गई. इसके साथ ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरीज खुलने की वजह से भी एमसीडी स्कूलों में कम इनरोलमेंट हुए.

बार-बार नोटिस दिया गया

एमसीडी स्कूलों में कम इनरोलमेंट के बारे में जब आगे बात हुई तो सामने आया की कोविड के समय से ऐसे बहुत से बच्चे थे जो स्कूल से गायब से हो गए. उनका सालों से कोई अता-पता नहीं हैं. ऐसे स्टूडेंट्स की पहचान की गई और उन्हें 6-6 महीने के गैप में तीन बार नोटिस भी भेजा गया पर उनके या उनके परिवार की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया. ये सालों से स्कूल से गायब हैं. ऐसे में जब इन स्टूडेंट्स को लिस्ट से हटाया गया तो कुल इनरोलमेंट्स में कमी दिखायी दी.

कुल एडमिशन की संख्या है टारगेट के करीब

इस बारे में अधिकारियों का ये भी कहना है कि इनरोलमेंट की संख्या में कमी होने के बावजूद कुल एडमिशन का जो टारगेट था वो एचीव कर लिया गया है. इस साल सिविक बॉडी ने दो लाख एडमिशन का टारगेट रखा था और कुल 2 लाख 14 हजार से ज्यादा नये प्रवेश हुए हैं.

यह भी पढ़ें: लिखने का शौक है तो स्टोरीटेलिंग में बनाएं करियर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget