एक्सप्लोरर

Stress Management: वर्कलोड से लड़की की मौत के बाद वित्त मंत्री ने इस कोर्स को शामिल करने की कही बात, जानें इससे क्या सीखेंगे छात्र

निर्मला सीतारमण ने एक युवा महिला सीए की काम के दबाव के चलते मौत के मामले के सामने आने के बाद तनाव प्रबंधन सिखाए जाने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री के बयान पर मचा बवाल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्ट्रेस मैनेजमेंट का विषय पढ़ने की बात कही है. उन्होंने इस बात को ऐसे समय पर कहा है जब हाल ही में देश की एक नामी अकाउंट फॉर्म में काम करने वाली एक युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट की तनाव के चलते मौत हो गई थी. इस मौत के बाद युवा सीए की मां ने कंपनी पर कई तरह के आरोप लगाए थे. विवाद के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने कंपनी के काम के माहौल की जांच कराने की बात भी कही है.

परिवार और कॉलेज सिखाएं स्ट्रेस मैनेजमेंट
दरअसल, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में एक निजी मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं. कार्यक्रम के दौरान उस युवा सीए की मौत का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे बच्चे शिक्षा के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय जाते हैं और वहां से निखरकर निकलते हैं. लेकिन शिक्षण संस्थानों और परिवारों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को तनाव प्रबंधन के गुरु भी सिखाए ताकि वह जो भी पढ़ाई या नौकरी करें उससे जुड़े तनाव को भी झेल सकें या उसका डटकर सामना करने की श​क्ति उनमें आ सके.

 

कंपनियों के माहौल पर उठ रहे सवाल
हालांकि विपक्ष ने उनके इस बयान को बेहद नकारात्मक रूप में लिया है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीतारमण के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री और केंद्र सरकार केवल अडानी और अंबानी जैसे कॉरपोरेट दिग्गजों का दर्द देख और समझ सकती हैं लेकिन मेहनतकश युवा पीढ़ी का दबाव उन्हें दिखाई नहीं देता. आगे कहा कि ऐतिहासिक बेरोजगारी के इस युग में अन्ना जैसी प्रतिभाशाली युवा अगर नौकरी पाने में सफल भी हो जाए तो लालची कॉरपोरेट कंपनियां उनका शोषण करती हैं.

वेणुगोपाल बोले, बयान बेहद क्रूर
एक्स पर पोस्ट करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वित्त मंत्री का यह सुझाव देकर कि परिवार और ​शिक्षण संस्थान बच्चों को तनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाएं, बेहद क्रूर बयान है. उनका यह बयान सीधे तौर पर अन्ना के परिवार को दोषी ठहरना है. पीड़ित पर इस तरह का आरोप लगाना गलत है और इस तरह के बयानों के कारण जो गुस्सा और घृणा महसूस होती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

क्या है मामला
हाल ही में अर्नेस्ट एंड यंग नाम की अकाउंट कंपनी में काम करने वाली एक युवा सीए अन्ना की मौत हो गई थी. अन्ना की मां ने ईवाई इंडिया के अध्यक्ष राजीव मुमानी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि एक नई कर्मचारियों के तौर पर उनकी बेटी पर काम का अत्यधिक बोझ डाला गया जिसने उसे शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया.  इस विवाद के सामने आने के बाद ही सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए अकाउंट फॉर्म के काम के माहौल की जांच की बात कही थी लेकिन केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद विवाद में तूल पकड़ लिया है.

ये भी पढ़ें: कोर्स पूरा होते ही कंपनियां लेंगी हाथों-हाथ, Dual Specialisation से खुलेगी सफलता की राह 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget