एक्सप्लोरर

SSC MTS Notification 2021: एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन जारी, ssc.nic.in पर इस तारीख के पहले करें अप्लाई

Staff Selection Commission ने Multi Tasking (नॉन - टेक्निकल) स्टाफ पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया है. यहां जानें विस्तार से.

SSC MTS Notification 2021: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन – टेक्निकल) पदों के लिए आधिकारिक नोटिस वेबसाइट पर रिलीज कर दिया है. कैंडिडेट्स काफी समय से इस नोटिस का इंतजार कर रहे थे और इसके रिलीज होने की तारीख कई बार बदली भी लेकिन अंततः आज यह नोटिस जारी हो गया है. इन पदों की खास बात यह है कि दसवीं पास कैंडिडेट्स इनके लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – ssc.nic.in.

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2021तय की गई है और इनके लिए फीस भरने की अंतिम तारीख है 23 मार्च 2021. अंतिम तिथि के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. कमीशन एसएससी एमटीएस टायर वन परीक्षा 01 जुलाई से 20 जुलाई 2021 के मध्य आयोजित करेगा और सेकंड टायर का एग्जाम 21 नवंबर 2021 के दिन आयोजित होगा. जहां तक वैकेंसी डिटेल्स की बात है तो इस बारे में कमीशन का कहना है कि कुछ ही समय में वैकेंसी का डिटेल प्रकाशित किया जाएगा. कैंडिडेट्स ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

 

महत्वपूर्ण तारीखें –

ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 05 फरवरी 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 21 मार्च 2021

ऑनलाइन फी पेमेंट करने की अंतिम तारीख – 23 मार्च 2021

ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की अंतिम तारीख – 25 मार्च 2021

चालान के माध्यम से पेमेंट करने की अंतिम तारीख (बैंक आवर्स के दौरान) – 29 मार्च 2021

टायर वन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की तारीख – 01 जुलाई से 20 जुलाई 2021

टायर टू (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की तारीख – 21 नवंबर 2021

 

कौन कर सकता है अप्लाई –

एसएससी एमटीएस के अंतर्गत निकली वैकेंसीज के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या इसके समकक्ष पास किया हो. जहां तक बात आयु सीमा की है तो वह पद के अनुसार भिन्न है पर मोटे तौर पर 18 से 24 वर्ष के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन केवल ऑनलाइन ही होंगे इसके लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं. किसी और माध्यम से फॉर्म न भरें स्वीकार नहीं होगा.

आवेदन शुल्क 100 रुपए है और आरक्षित श्रेणी, महिला उम्मीदवारों और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को कोई शुल्क नहीं देना है. बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां डिटेल्ड नोटिफिकेशन उपलब्ध है.

IAS Success Story: असफलताओं से निराश अक्षत ने कभी ले लिया था यह क्षेत्र छोड़ने का फैसला, फिर कैसे बनें वे टॉपर? पढ़ें   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget