एक्सप्लोरर

UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बनीं टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट में कितनी लड़कियां?

UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2026: लंबे इंतजार के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. बोर्ड ने दसवीं के साथ-साथ 12वीं का रिजल्ट भी एक साथ घोषित किया है.

UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद अब छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा एबीपी न्यूज uk10.abplive.com और uk12.abplive.com पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

इस बार उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं के छात्रों ने शानदार प्रर्दशन किया है. रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है. जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने पर छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

कौन है उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर 

इस बार उत्तराखंड बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 92.10 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष से करीब 1.33 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं उत्तराखंड बोर्ड में भी इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का रिजल्ट प्रतिशत 96.07 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 88.03 प्रतिशत रहा है. उत्तराखंड बोर्ड में अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत के साथ टॉप किया है. इसके बाद दूसरे नंबर पर इशांत कोठारी और भूमिका रही, जिन्होंने 98.00 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वहीं तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जिन्होंने  97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. आपको बता दें कि दसवीं बोर्ड के लिए कुल  1,12,266  छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं इस बार परीक्षा में  1,08,983 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इसके अलावा 1,00,373 छात्र परीक्षा में पास हुए हैं.

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉप 10 टॉपर्स

  1. अक्षत गोपाल- 98.20%
  2. इशांत कोठारी-98.00%
  3. भूमिका- 98.00%
  4. योगेश जोशी- 97.80%
  5. शशांक पुरोहित- 97.20%
  6. लविश- 96.80%
  7. आदित्य कुमार विश्वकर्मा- 96.80%
  8. प्रांजल सिंह- 96.80%
  9. देवेश जोशी- 96.80%
  10. कंचन जोशी- 96.80%

जनपद बागेश्वर का रहा प्रदेश में प्रथम स्थान

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में जनपद बागेश्वर का स्थान प्रदेश में प्रथम रहा है. जनपद बागेश्वर से  96.98 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन में 28.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और सेकंड डिवीजन में 42.86 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि थर्ड डिवीजन में 13.75 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. कुल मिलाकर बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट इस बार बेहतर रहा और छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया.

चेक करें दसवीं का रिजल्ट 

  • उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर UBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, इसे आप डाउनलोड कर फ्यूचर के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UBSE Uttarakhand Board 12th Result 2026 :उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी , कितने छात्र पास हुए? ubse.uk.gov.in पर ऐसे देखें मार्कशीट

मार्कशीट में जानकारी और पास होने के लिए जरूरी अंक 

रिजल्ट डाउनलोड करते समय छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है. रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक, टोटल अंक, ग्रेड और पास-फैल स्टेटस जैसी जानकारी शामिल होगी. वहीं बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत तक अंक हासिल करना जरूरी है. जो छात्र इस न्यूनतम अंक से कम स्कोर करते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा जो जून 2026 में आयोजित हो सकती है.

ये भी पढ़ें-UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां करें फटाफट चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget