एक्सप्लोरर

CBSE CTET Registration 2021: सीटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से होगी शुरू, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

CTET Exam 2021 Application Form: सीटीईटी के तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है.

CBSE CTET 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test, CTET) की तारीखें जारी कर दी है. सीटीईटी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. CTET परीक्षा के 15वें संस्करण का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक किया जाएगा. सीटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होने वाली है. वहीं यह परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, योग्यता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियां आदि शामिल होंगी, सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी.

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह संभावित शेड्यूल जारी किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जाएगा. वहीं आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन फीस 

एक पेपर के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये फीस देनी होगी. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए आवेदन फीस 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये है.

महत्वपूर्ण  तिथियां

सीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत- 20 सितंबर, 2021
सीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 अक्टूबर, 2021
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021
सीटीईटी परीक्षा परीक्षा की तारीखें 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच

CTET 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अब नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सब्मिट कर लॉग इन जनरेट करें.

स्टेप 4: अब लॉग इन करें.

स्टेप 5: एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई हर जानकारी सब्मिट करें.

स्टेप 6: फोटो और साइन अपलोड करें.

स्टेप 7: अब एप्लीकेशन फीस जमा करें.

स्टेप 8: एप्लीकेशन की सभी प्रक्रिया पूरी कर अंत में कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें.

ऑनलाइन मोड में आयोजन

बता दें कि इस साल न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत CTET में कुछ बड़े बदलाव भी किए गए हैं. इस साल CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. गौरतलब है कि CTET को साल में दो बार आयोजित किया जाता है. हर साल लाखों उम्मीदवार एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होते हैं और अपना टीचर बनने का सपना पूरा करते  हैं.

Lucknow University UG 2021 Result: लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट की जारी, ऐसे करें चेक

Chhattisgarh Police Recruitment Board: छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई के पदों के लिए बंपर वैकेंसी, 1 अक्टूबर से कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget