एक्सप्लोरर

Punjab Board Result 2024: कल जारी हो सकते हैं पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे, सामने आया ये बड़ा अपडेट

PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे कल यानी 18 अप्रैल के दिन जारी हो सकते हैं. इस बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या है और रिजल्ट रिलीज होने के बाद इन्हें कहां चेक कर सकते हैं? जानिए.

Punjab Board PSEB Matric Result 2024: पंजाब बोर्ड दसवीं के नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इसके मुताबिक पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड कल यानी 18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को पीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की पंजाब बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – pseb.ac.in.

क्या कहना है बोर्ड का

पंजाब बोर्ड ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट कल आ सकते हैं. बेहतर होगा ताजा और पक्की जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें. इस साल करीब 2.97 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था जिनका रिजल्ट अब आना है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे

पंजाब बोर्ड दसवीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे. इसमें टॉपर्स के नाम, ओवरऑल पास परसनटेज और कंपार्टमेंट एग्जाम के डिटेल आदि बहुत सी जानकारियां साझा की जाएंगी. पीएसईबी दसवीं की परीक्षाएं इस साल 13 फरवरी से 6 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गईं थी. अब कैंडिडेट्स को नतीजों की प्रतीक्षा है.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • नतीजे रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी pseb.ac.in पर.
  • यहां रिजल्ट की टैब दी होगा. ऐसा तब होगा जब नतीजे जारी हो जाएंगे. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालकर सबमिट करें और ऐसा करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.

अगर नहीं आते हैं अच्छे अंक

अगर आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके फॉर्म कुछ दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इसके साथ ही स्क्रूटनी भी करायी जा सकती है. एक या अधिकतम दो विषयों में फेल होते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: नीट पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नोट कर लें जरूरी तारीखें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
Embed widget