एक्सप्लोरर

डॉ. पूनम गुप्ता की सैलरी कितनी? जानें कहां से की है आरबीआई डिप्टी गवर्नर ने पढ़ाई-लिखाई

Poonam Gupta RBI Deputy Governor: डॉ. पूनम गुप्ता RBI डिप्टी गवर्नर बनी हैं. उनकी सैलरी प्रतिमाह लाखों में होगी साथ ही साथ उन्हें विभिन्न लाभ भी मिलेंगे.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को नया डिप्टी गवर्नर मिल गया है. इस पद पर डॉ. पूनम गुप्ता की नियुक्ति की गई है जो आर्थिक मामलों की गहरी समझ और खासा अनुभव रखती हैं. डॉ. पूनम गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वे बेहद प्रभावशाली रही है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया और अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और पीएचडी की. साल 1998 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र पर पीएचडी के लिए एक्जिम बैंक पुरस्कार भी जीता था.

ACC की तरफ से डॉ. पूनम गुप्ता को RBI के डिप्टी गवर्नर पद पर तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है. यह पद जनवरी से खाली था, जब माइकल देबव्रत पात्रा ने कार्यकाल पूरा कर इसे छोड़ दिया था. अब डॉ. पूनम गुप्ता इस अहम जिम्मेदारी को संभालेंगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई डिप्टी गवर्नर डॉ. पूनम गुप्ता को हर महीने करीब 2.25 लाख रुपये का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के भत्ते भी दिए जाएंगे. इनमें महंगाई भत्ता, ग्रेड भत्ता, शिक्षा भत्ता, घरेलू भत्ता, टेलीफोन भत्ता और चिकित्सा भत्ता जैसे कई फायदे शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?


शोध और शिक्षण में लंबा अनुभव

डॉ. पूनम गुप्ता का करियर शोध और शिक्षण से जुड़ा रहा है. उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में पढ़ाया है. इसके साथ ही भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI), दिल्ली में विजिटिंग फैकल्टी भी रही हैं. वह राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (NIPFP) में RBI चेयर प्रोफेसर और इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (ICRIER) में प्रोफेसर भी रह चुकी हैं.

डॉ. पूनम गुप्ता ने कई अहम संस्थानों में भी काम किया है. वह वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक में लगभग दो दशक तक वरिष्ठ पदों पर रही हैं. साल 2021 में उन्होंने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लॉयड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला था. इसके अलावा वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य और 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की संयोजक भी रही हैं.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget