एक्सप्लोरर

NIOS D.El.Ed को त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने भी दी मान्यता, पढ़ें डिटेल्स

त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से प्राप्त DElEd की डिग्री कोमान्यता प्रदान कर दी है.

NIOS D.El.Ed Degree is Valid: त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) से प्राप्त डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) को मान्यता प्रदान कर दी है. इससे उन अभ्यार्थियों के लिए शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए रास्ता साफ हो गया जो  NIOS से D.El.Ed का डिप्लोमा प्राप्त किये है. अर्थात अब वे उम्मीदवार जिन्होंने एनआईओएस से D.El.Ed का डिप्लोमा प्राप्त किये है वे भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगें. त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने NIOS D.El.Ed के डिप्लोमा को मान्यता प्राप्त करने संबंधी निर्णय त्रिपुरा हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर लिया है. बोर्ड ने कहा कि इससे संबंधित जरुरी कदम लॉक डाउन के समाप्त होने के बाद उठाये जायेंगें. विदित हो कि NIOS D.El.Ed का डिप्लोमा उन अभ्यर्थियों को दिया गया था. जिन्होंने अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए रखी गई उन शर्तों को पूरा करते हैं जो एनआईओएस के ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरा करते हैं. हालाँकि कुछ राज्यों ने इस डिप्लोमा को अवैध करार दते हुए इसे अस्वीकार कर दिया है. आपको यह भी बतादें कि वर्ष 2019 में बिहार राज्य सरकार ने NIOS D.El.Ed धारकों को शिक्षक भर्ती के लिए अयोग्य करार दे दिया था. 18 महींने के डीएलएड कार्यक्रम को उन लाखों शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था जो कि अप्रशिक्षित शिक्षकों के रूप में शिक्षा के अधिकार के तहत कार्यरत थे. तथा इनकी नौकरी जाने का खतरा उत्पन्न हो गया था. वर्ष 2017 में करीब 13-14 लाख शिक्षकों को NIOS ने डीएलएड का कोर्स करवाया था. इसके लिए संसद में कानून पारित कर विशेष रूप से मंजूरी ली गई थी. यह कोर्स करने के बाद बिहार राज्य के निजी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए जब आवेदन किया तो बिहार सरकार ने एनसीटीई से यह राय मांगी कि क्या ये शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हैं. तो इसके जबाब में एनसीटीई ने 18 महीने के डीएलएड कार्यक्रम को अवैध करार देते कहा कि यह शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक अवधि से 6 महीने कम है. हालाँकि बाद में पटना हाईकोर्ट ने जनवरी 2020 में अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget