एक्सप्लोरर

NEET UG 2024 Result: नीट यूजी परीक्षा के फाइनल नतीजे जल्द होंगे जारी, इस वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

NEET UG Revised Final Result 2024: एनटीए अब किसी भी समय नीट यूजी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट रिलीज कर सकता है. इसे डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दी वेबसाइट पर जाना होगा.

NTA To Release NEET UG Revised Final Result 2024: नीट यूजी परीक्षा के रिवाइज्ड नतीजों का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा किसी भी समय पूरी हो सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब किसी भी समय नीट यूजी का बदला और नया रिजल्ट जारी कर सकती है. नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी का बदला हुआ स्कोरकार्ड चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा - exams.nta.ac.in.

रैंक लिस्ट भी बदलेगी

बता दें कि कल किया गया नीट यूजी रिजल्ट रिलीज का दावा गलत था और नतीजे अभी तक जारी नहीं हुए हैं. पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है. नए स्कोरकार्ड के साथ फाइनल रिजल्ट रिलीज किया जाएगा. इसमें ऑल इंडिया रैंक और कैंडिडेट्स के बदले हुए मार्क्स सब रिलीज किए जाएंगे.

कोर्ट के वर्डिक्ट के बाद और फिजिक्स के एक सवाल पर मचे बबाल के बाद अब एनटीए नया रैंक कार्ड रिलीज करेगी. टॉपर्स की संख्या में भी कमी आएगी और मेरिट भी ऊपर-नीचे होगी. जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, वे भी वापस लिए जाएंगे और नये नतीजों की घोषणा होगी.

चौथी और अंतिम बार आएंगे नतीजे

ये भी जान लें कि इस बार नीट यूजी परीक्षा के नतीजे चौथी बार घोषित किए जाएंगे. पहले भी कई बार तमाम तरह के बदलाव करने के बाद रिजल्ट घोषित किया गया है और अब सुप्रीम कोर्ट में मामला साफ होने के बाद फिर से और चौथी बार परिणाम जारी किया जाएगा.

नये लिंक का करें इंतजार

कैंडिडेट्स के लिए ये जानना भी जरूरी है कि वेबसाइट पर जो लिंक दिख रहा है, वो पुराना है. वो तब का है जब 1563 कैंडिडेट्स के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी. नया स्कोरकार्ड का लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है. कैंडिडेट्स पुराने लिंक से कंफ्यूज न हों. जब रिवाइज्ड फाइनल नतीजे जारी होंगे, उसके बाद नया स्कोरकार्ड का लिंक भी शेयर किया जाएगा.

शुरू हो सकेगी काउंसलिंग

नीट यूजी के बदले और फाइनल नतीजों के जारी होने के बाद काउंसलिंग शुरू हो पाएगी. नई मेरिट के हिसाब से कैंडिडेट्स को कॉलेज एलॉट होंगे और उसी हिसाब से उन्हें कोर्स में एडमिशन मिलेगा. अब ये इंतजार किसी भी समय पूरा हो सकता है. बेहतर होगा ताजा जानकारियों के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. यहां से आपको सही और सटीक जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: CUET UG परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड और अब है रिजल्ट की बारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nandan M Nilekani Networth: IIT बॉम्बे से इंफोसिस तक, अब परीक्षा सुधारों की कमान संभालेंगे नंदन नीलेकणी, जानिए उनकी सैलरी
IIT बॉम्बे से इंफोसिस तक, अब परीक्षा सुधारों की कमान संभालेंगे नंदन नीलेकणी, जानिए उनकी सैलरी
UP Board 2027: 10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों का शेड्यूल जारी, जानें आवेदन से लेकर करेक्शन तक की पूरी डेट
UP Board 2027: 10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों का शेड्यूल जारी, जानें आवेदन से लेकर करेक्शन तक की पूरी डेट
महंगी शिक्षा पर बवाल, CTI ने PM मोदी को चिट्ठी लिख रखी ये मांग
महंगी शिक्षा पर बवाल, CTI ने PM मोदी को चिट्ठी लिख रखी ये मांग
DU UG Admission 2026 : DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम
DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget