एक्सप्लोरर

NEET UG Re-Test Result: नीट यूजी री-टेस्ट में एक भी टॉपर नहीं ला पाया 720 नंबर! ऐसे रहे नतीजे

नीट यूजी री-टेस्ट 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है. ग्रेस मार्क्स पाए सभी 1563 कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था लेकिन एग्जाम में कुल 813 कैंडिडेट ही शामिल हुए थे.

NEET UG Re-Test Result 2024 Declared: नीट यूजी परीक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसका असर दूसरी नेशनल लेवल की परीक्षाओं पर भी पड़ रहा है. सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट भी अपनी तय तारीख पर जारी नहीं हुआ है. इस बीच जिन कैंडिडेट्स ने नीट यूजी री-टेस्ट दिया था, उनमें से पहले के रिजल्ट में टॉपर बने कैंडिडेट री-टेस्ट में पूरे अंक नहीं ला सके. हालांकि सभी कैंडिडेट्स ने फिर से परीक्षा देने का फैसला नहीं किया था पर जिन्होंने भी एग्जाम दिया था उनका रिजल्ट कुछ ऐसा रहा.

इतने कैंडिडेट्स के लिए आयोजित हुआ था एग्जाम

बता दें कि नीट यूजी री-टेस्ट उन 1563 कैंडिडेट्स के लिए फिर से आयोजित किया गया था, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. इन ग्रेस मार्क्स की वजह से बहुत सारे कैंडिडेट्स टॉपर बन गए थे. इस मुद्दे पर छिड़ी बहस अभी भी नहीं थमी है.

इस बीच कैंडिडेट्स ने 67 बच्चों के टॉपर बनने पर सवाल उठाया और परीक्षा रद्द करने की मांग की. हालांकि एनटीए का कहना था कि ये मुद्दे केवल 1563 बच्चों का है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं नाकि परीक्षा में शामिल 24 लाख कैंडिडेट्स का. इस आशय के साथ इनके लिए फिर से परीक्षा आयोजित हुई और केवल 813 कैंडिडेट् ने री-टेस्ट दिया.

कैसे रहे नतीजे

अभी इन कैंडिडेट्स के अंक सामने नहीं आए हैं पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोबारा परीक्षा देने वाले किसी भी टॉपर के इस बार 720 में 720 अंक नहीं आए हैं. री-टेस्ट में 813 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, इनमें से पांच ऐसे थे जिन्हें पहले के रिजल्ट में पूरे अंक मिले थे. हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार के रिजल्ट में इन पांच में से किसी के भी पूरे अंक नहीं आए हैं.

टॉपर्स की संख्या हुई कम

इस प्रकार नीट यूजी के पहले जारी नतीजों में जहां कुल 67 कैंडिडेट्स ने टॉप किया था, वहीं इस बार के जारी नतीजों के बाद टॉपर्स की संख्या 61 रह गई है. हालांकि पिछली सालों की तुलना में अभी भी ये संख्या काफी ज्यादा है. जिन कैंडिडेट्स को समय कम पड़ने के कारण ग्रेस मार्क्स दिए गए थे उनके लिए परीक्षा फिर से आयोजित हुई थी.

कुछ कैंडिडेट्स ने परीक्षा में शामिल होने का फैसला किया, जबकि कुछ ने ग्रेस मार्क्स हटाकर जो अंक मिले, उसी के साथ कॉन्टीन्यू किया. ये सुविधा सभी को दी गई थी कि वे चाहें तो ग्रेस मार्क्स हटाकर जो स्कोर बचे उसके साथ कॉन्टीन्यू करें या फिर से परीक्षा दे दें. 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL से लेकर BPSC TRE 3 तक, जुलाई में होंगी ये बड़ी परीक्षाएं 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget