एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आज से करें च्वॉइस फिलिंग, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा मौका

NEET UG Counselling 2nd Round: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग आज से होगी. कैसे और किस तारीख के पहले ऑनलाइन आवेदन करना है? जानिए.

NEET UG Counselling 2nd Round Choice Filling Begins Today: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज यानी 6 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार से नीट यूजी काउंसलिंग के सेकेंड राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग शुरू करेगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए खुद को रजिस्टर कराया हो, वे एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी च्वॉइस भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – mcc.nic.in.

ये है च्वॉइस भरने की आखिरी तारीख

नीट यूजी काउंसलिंग के सेकेंड राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग का प्रोसेस आज यानी 6 सितंबर से शुरू होगा और आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 है. इस तारीख के पहले च्वॉइस भर दें. इसके बाद सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस होगा जो 11 सितंबर को शुरू होगा और 12 सितंबर तक चलेगा.

सेकेंड राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे 13 सितंबर के दिन जारी होंगे. इसके बाद जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हो जाएंगी, अगर वे उन्हें स्वीकार करते हैं तो उन्हें अपने कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

इस तारीख तक करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट

जिन कैंडिडेट्स को कॉलेज अलॉट हो जाएगा, उन्हें 14 सितंबर से 20 सितंबर 2024 के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. इसके बाद अगले चरण में कॉलेजों को कैंडिडेट्स का डेटा वैरीफाई करना होगा और इसकी रिपोर्ट एमसीसी को भेजनी होगी. इस काम के लिए 21 और 22 सितंबर 2024 की तारीख तय हुई है. इन दो दिनों के बीच संस्थानों को कैंडिडेट्स का डेटा चेक करके काउंसलिंग कमेटी तक पहुंचाना होगा.

इन आसान स्टेप्स से भर सकते हैं च्वॉइसेस

  • नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, यानी mcc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इसके बाद च्वॉइस फिलिंग करें और डेटा सबमिट कर दें.
  • एक बार ये प्रक्रिया पूरी हो जाए तो कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
  • इसके बाद इसका प्रिंट निकालकर रख लें. ये आगे आपके काम आएगा.
  • ये भी जान लें कि राउंड 2 के लिए अभी रजिस्ट्रेशन भी चल रहा है और च्वॉइस फिलिंग आज से होगी.
  • ऐसे में जो कैंडिडेट्स किसी वजह से अब तक आवेदन न कर पाए हों, वे अब कर सकते हैं.
  • अभी उनके पास 10 सितंबर तक का समय है. इस समय तक सेकेंड राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.
  • इस बारे में कोई भी जानकारी पाने के लिए एमसीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: SSC CGL एग्जाम 9 सितंबर से होगा आयोजित, एक बार फिर जान ले पेपर पैटर्न

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, 74184 अभ्यर्थी पास; देखें कटऑफ
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, 74184 अभ्यर्थी पास; देखें कटऑफ

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget