एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग का पहले राउंड का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, 43 कैंडिडेट हुए लिस्ट से बाहर

नीट यूजी काउंसलिंग की पहले राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट को फिर से जारी किया गया है. इस बार 43 कैंडिडेट्स का नाम सूची से हटा है. नई लिस्ट एमसीसी की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.

NEET UG Counselling 2024 Revised Merit List Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए जारी हुई प्रोविजनल मेरिट लिस्ट को फिर से रिलीज किया है. इसे रिवाइज किया गया है और इसमें से कई कैंडिडेट्स के नाम हटे हैं. दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इन कैंडिडेट्स को डिस्क्वालीफाई कर दिया है. इसके बाद नीट यूजी राउंड वन के सेलेक्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट में से इनका नाम हटा दिया गया है. नई लिस्ट एमसीसी की वेबसाइट – mcc.nic.in पर चेक की जा सकती है.

प्रोविजनल बनी फाइनल

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड में 26,109 कैंडिडेट्स को सीटें प्रोविजनली अलॉट की गई थी. इसके माध्यम से वे एमबीबीएस और बीडीएस प्रोगाम में एडमिशन लेंगे. हालांकि इन सीटों पर आपत्ति करने या किसी भी संबंध में शिकायत करने की आखिरी तारीख और समय (आज सुबह 11 बजे तक) निकल चुका है. इसलिए अब ये प्रोविजनल नहीं बल्कि फाइनल सीटें कहीं जाएंगी. पहले इनके संबंध में शिकायत की जा सकती थी लेकिन अब ये समय निकल चुका है. इसके बाद अगले राउंड की मेरिट लिस्ट रिलीज होगी और एडमिशन प्रोसेस आगे बढ़ेगा.

एमसीसी की वेबसाइट से डाउनलोड करें अलॉटमेंट रिजल्ट

वे कैंडिडेट्स जिन्हें नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड में सीटें अलॉट कर दी गई हैं और जो अब फाइनल भी हो गई हैं, ये कैंडिडेट्स अपना एडमिशन कंफर्म कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें दिए गए कॉलेज में समय-सीमा के अंदर रिपोर्ट करना होगा. जिनको सीटें दे दी गई हैं, वे एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.

ये हैं आगे की जरूरी तारीखें

नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के शेड्यूल के मुताबिक जिन कैंडिडे्टस को सीटें अलॉट कर दी गई हैं, वे 29 अगस्त तक अपने इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट कर सकते हैं. इसका बाद रिपोर्ट करने का समय नहीं मिलेगा. इसके बाद अगले राउंड में 30 और 31 अगस्त के बीच इन कॉलेजों या संस्थानों को इनरोल कराने वाले कैंडिडेट्स के डिटेल वैरीफाई कराने होंगे. इसकी जानकारी एमसीसी को देनी होगी.

मिलेंगे ये डिटेल

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की नई लिस्ट चेक करते समय कैंडिडेट्स को ये डिटेल मिलेंगे. कैंडिडेट की रैंक, उसका कोटा, दिया गया इंस्टीट्यूट (जहां से वो डिग्री लेगा), कैंडिडेट किस कैटेगरी का है, उसको किस कैटेगरी में एडमिशन दिया गया है वगैरह. इसे देखने के लिए आपको एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. आगे के अपडेट भी और इस संबंध में कोई नई जानकारी पाने के लिए भी आपको एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर विजिट करनी होगी. 

यह भी पढ़ें: क्या भारत में नौकरी कर सकते हैं पाकिस्तान के नागरिक? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget