एक्सप्लोरर

क्या भारत में नौकरी कर सकते हैं पाकिस्तान के नागरिक, किन शर्तों पर मिलता है वीजा?

Pakistani Employer In India: पाकिस्तान के नागरिक को इंडिया में नौकरी करनी हो तो इसका प्रोसेस क्या होता है, ये कहां काम कर सकते हैं, इन्हें वर्क वीजा कैसे मिलता है? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब.

How Does Pakistani Citizen Gets Work Visa In India: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में काम करने की परमिशन है या नहीं, इसका जवाब है हां. पाकिस्तान के नागरिक यहां काम कर सकते हैं पर उन्हें सिक्योरिटी चेकिंग के कई चरणों को पार करना होता है. इसके लिए वीजा रिक्वायरमेंट के अलावा भी कई नियम हैं, जिन पर खरे उतरने पर ही उन्हें यहां काम करने के लिए आने की आज्ञा मिलती है. वर्क वीजा पहली जरूरत है, जानते हैं विस्तार से.

इन शर्तों पर मिलती है परमिशन

पाकिस्तानी नागरिकों को इंडिया आकर काम करने की परमिशन कुछ शर्तों पर मिलती है. जैसे उनके पास भारतीय कंपनी यानी इंप्लॉयर की तरफ से जॉह ऑफर हो. उस इंप्लॉयर को यानी नौकरी देने वाले को भी ये प्रूफ करना होता है कि ये जगह किसी भारतीय इंप्लॉयर द्वारा नहीं भरी जा सकती.

आवेदन करने वाले के पास जिस नौकरी के लिए वो अप्लाई कर रहा है, उससे संबंधित जरूरी शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ ही उसे इंडिया की लोकल अथॉरिटीज के साथ खुद को रजिस्टर कराना होता है. अगली जरूरी शर्त ये है कि उसके एक सीमा से ज्यादा सैलरी यहां दी जा रही हो. हाल ही के नियमों में ये 16 लाख साल के करीब है.

इनकी भी पड़ती है जरूरत

ऊपर बताए गए नियमों के अलावा जब पाकिस्तान से कोई भारत नौकरी के लिए आता है तो उसे सिक्योरिटी, जांच आदि की कई स्टेज से गुजरना होता है. उन्हें सामान्य कागजातों के अलावा और भी सर्टिफिकेट दिखाने पड़ सकते हैं जैसे पुलिस क्लियरनेंस सर्टिफिकेट. इसके अलावा उन्हें बैकग्राउंड चेक कराना पड़ सकता है, सिक्योरिट क्लियरेंस लेना पड़ सकता है और कई तरह की जांचों में सहयोग करना पड़ सकता है.

हर जगह नहीं मिल सकता काम

पाकिस्तानी नागरिक इंडिया में बिजनेस, ट्रेवल और कुछ खास जगहों पर ही काम के लिए आ सकते हैं. उन्हें सेंसिटिव फील्ड्स जैसे डिफेंस, एयरोस्पेस वगैरह में काम करने की परमिशन नहीं मिलती है. इसके साथ ही ये गवर्नमेंट जॉब, स्ट्रेटिजक सेक्टर, सेंसिटिव इंडस्ट्री में भी काम नहीं कर सकते.

ये जिन एरिया में काम कर सकते हैं, वे है – आईटी एंड सॉफ्टवेयर, बिजनेस और फाइनेंस, आर्ट एंड कल्चर, हेल्थकेयर, एजुकेशन एंड रिसर्च. इसके अलावा उन्हें डिटेल में जानकारी पाकिस्तान की इंडियन इम्बेसी और इंडियन हाई कमीशन से पानी होगी. यहां से इमिग्रेशन के बाकी पेंच पता चलते हैं.

वीजा कैसे मिलता है

पाकिस्तानी नागरिक को यहां काम करने के लिए वर्क वीजा लेना होता है. इसके लिए उसके पास यहां का जॉब ऑफर, जरूरी शैक्षिक योग्यता, सैलरी का नियम जैसे पहलुओं पर खरा उतरना जरूरी है. ये भी जान लें कि उसका वीजा पूरी तरह यहां का इंप्लॉयर स्पांसर करे ये भी जरूरी है. उसको एक सीमित समय के लिए ही यहां रहने की परमिशन मिलती है.

डॉक्यूमेंट्स की बात करें तो वहां के कैंडिडेट को पासपोर्ट, पूरा भरा एप्लीकेशन फॉर्म, एजुकेशनल सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, जॉब ऑफर लेटर, इंप्लॉयर के डॉक्यूमेंट (जैसे कंपनी का रजिस्ट्रेशन, उसके टैक्स रिटर्न, फाइनेंस की जानकारी वगैरह), पासपोर्ट साइज फोटो जैसे बहुत से डॉक्यूमेंट लगाने होते हैं, तब वीजा मिलता है.

प्रोसेस की बात करें तो पहले वीजा के लिए आवेदन करना होता है, इसके बाद एप्लीकेशन चेक होता है और कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इसके बाद अप्रूवल मिलता है. 

यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं, इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई, 45 साल है एज लिमिट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC-NET Paper Leak: NEET के बाद UGC NET भी लीक! दावा- 2.5 लाख में बिका पेपर, 90 सवाल सेम टू सेम 
NEET के बाद UGC NET भी लीक! दावा- 2.5 लाख में बिका पेपर, 90 सवाल सेम टू सेम 
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget