एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: नीट पास करने के बाद अब है कॉलेज सेलेक्शन की बारी, ये हैं इंडिया के टॉप मेडिकल कॉलेज, आप किसमें लेंगे एडमिशन?

Top Medical Colleges: नीट परीक्षा पास करने के बाद अब मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की बारी है. इंडिया के टॉप मेडिकल कॉलेज कौन से हैं, इनकी एनआईआरएफ रैंकिंग क्या है? जानते हैं.

Top Medical Colleges For NEET Students: नीट यानी नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन हो चुका है और नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब काउंसलिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा. जल्द ही काउंसलिंग शुरू होगी और कैंडिडेट्स अपने मनपसंद कोर्स और कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई करेंगे. रैंक, सीटों की उपलब्धता जैसे बहुत से मुद्दों को परखने के बाद कैंडिडेट्स को मेडिकल कॉलेज एलॉट होंगे. आज जानते हैं कि देश के टॉप गर्वनमेंट और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज कौन से हैं और इनकी रैंक क्या है.

टॉप मेडिकल कॉलेज कौन से हैं

ये कुछ कॉलेज हैं जो नीट का स्कोर स्वीकार करते हैं और पिछले तीन सालों से ये एनआईआरएफ रैंकिंग में अच्छी पोजिशन पर रहे हैं. साल 2023 की बात करें तो कॉलेज और इनकी रैंक इस प्रकार थी.

  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंस, दिल्ली – रैंक 1
  • पीजीआईएमआर – रैंक 2
  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर – रैंक 3
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस – रैंक 4
  • जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुड्डुचेरी – रैंक 5
  • अमृत विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर – रैंक 6
  • संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस – रैंक 7
  • इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, वाराणसी (आईएमएस-बीएचयू) – रैंक 8
  • कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपुर – रैंक 9
  • श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी – रैंक – 10
  • मद्रास मेडिकल कॉलेज – रैंक 11.

अगर टॉप गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो एम्स, जेआईपीएमईआर, मद्रास मेडिकल कॉलेज के अलावा केजीएमयू और एम्स जोधपुर का नाम लिस्ट में है.

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो सीमसी, डॉ. डी.वाई पाटिल कॉलेज ऑफ आर्युवेद एंड रिसर्च सेंटर, सेंट जॉन्स नेशनल एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेस, श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च और केएमसी मैंगलोर का नाम इस सूची में आता है.

इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

नीट परीक्षा पास करने के बाद केवल एमबीबीएस कोर्स में ही एडमिशन नहीं मिलता बल्कि रैंक के मुताबिक कैंडिडेट्स बीडीएस, बीएएमएस, बीएससी ऑनर्स नर्सिंग, बीयूएमएस जैसे बहुत से कोर्स में भी प्रवेश ले सकते हैं. ज्यादातर बड़े मेडिकल कॉलेज नीट स्कोर के माध्यम से इन कोर्स में एडमिशन देते हैं.

अधिकतर जगहों पर यूजी मेडिकल कोर्स चार से पांच साल का होता है तो कई पीजी कोर्स तीन साल का होता है. देश में 30 से ज्यादा कॉलेज हैं जो नीट का स्कोर स्वीकार करते हैं. ज्यादातर सरकारी कॉलेज ही हैं.

किस आधार पर मिलती है रैकिंग

ये बात तो हो गई कि टॉप मेडिकल कॉलेज कौन से हैं पर ये रह गया है कि इन्हें टॉप बनाता क्या है. टॉप बनने के लिए कॉलेज के कुछ पैरामीटर देखे जाते हैं जैसे टीचिंग और लर्निंग रिसोर्स, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम वगैरह. 

यह भी पढ़ें: JoSAA काउंसलिंग के लिए आज से कराएं रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Government School Report : 10 साल में देश में बंद हुए 94000 सरकारी स्कूल, हर दिन 25 स्कूलों पर लग रहा ताला
10 साल में देश में बंद हुए 94000 सरकारी स्कूल, हर दिन 25 स्कूलों पर लग रहा ताला
Study Abroad Trends: स्टडी अब्रॉड का नया ट्रेंड! विदेश पढ़ने गए भारतीय क्यों लौट रहे जल्दी? एक्सपर्ट ने बताई वजह
स्टडी अब्रॉड का नया ट्रेंड! विदेश पढ़ने गए भारतीय क्यों लौट रहे जल्दी? एक्सपर्ट ने बताई वजह
JMI University Exam Update: जामिया मिलिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, अब कंपार्टमेंट एग्जाम से क्लियर होगा बैकलॉग
जामिया मिलिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, अब कंपार्टमेंट एग्जाम से क्लियर होगा बैकलॉग
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget