एक्सप्लोरर

NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी परीक्षा की आंसर-की जारी, कल के पहले कर दें आपत्ति

NEET UG Answer Key Released: एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी है. इन्हें देखने के लिए और इन पर आपत्ति करने के लिए आप नीचे दी वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां जानें पूरा प्रोसेस.

NTA Released NEET UG 2024 Answer Key: नीट यूजी परीक्षा देने वाले 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का आंसर-की का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. एनटीए ने आंसर-की रिलीज कर दी है. इसके बाद अब रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. वे उम्मीदवार जिन्होंने इस साल की नीट यूजी परीक्षा दी हो, वे आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए एनटीए नीट यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – exams.nta.ac.in.

यहीं से आपत्ति भी की जा सकती है

नीट यूजी 2024 की आंसर की पर आपत्ति करने के लिए भी आप इसी वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके लिए आपको तय शुल्क देना होगा. बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अंतिम तारीख के पहले आंसर की को चैलेंज कर दें और साथ में जरूरी फीस भर दें वरना आपका चैलेंज स्वीकार नहीं होगा.

ये है ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट

नीट यूजी 2024 परीक्षा की आंसर की पर ऑब्जेक्शन कल यानी 31 मई 2024, दिन शुक्रवार तक किया जा सकता है. कल रात 11:50 तक का समय इस काम के लिए दिया गया है. इसके पहले आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आंसर की चैलेंज का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है इस पर क्लिक करके आप जिस भी सवाल को चैलेंज करना चाहें कर सकते हैं.

देना होगा इतना शुल्क

कैंडीडेट्स से अनुरोध है की अंतिम समय का इंतजार ना करें और समय के पहले ही आंसर की को चैलेंज कर दें. इसके लिए आपके प्रति सवाल के लिए ₹200 शुल्क देना होगा. आप जितने सवालों पर आपत्ति करेंगे सबके लिए आपको ₹200 शुल्क प्रति सवाल के हिसाब से भरना होगा.

इन आसान स्टेप्स से कर लें आंसर-की डाउनलोड

  • नीट यूजी परीक्षा की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in.in/NEET पर.
  • यहां होमपेज पर नीट यूजी 2024 की प्रोविजनल आंसर-की का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालनी होगी. डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही नीट यूजी परीक्षा 2024 की आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • अगर किसी सवाल पर आपत्ति करना चाहते हैं तो उसका लिंक भी यहीं दिया होगा उस पर जाकर आपत्ति कर दें.
  • आंसर-की चैलेंज नाम के लिंक पर क्लिक करें, दिए गए निर्देशों का पालन करें, अपने जवाब के सपोर्ट में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फीस भरें और इसी के साथ आपकी आपत्ति पूरी हो जाएगी.
  • ऑब्जेक्शन मिलने के बाद उन पर विचार करने के बाद फिर फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी. अभी प्रोविजनल आंसर-की रिलीज हुई है.

ये रहा डायरेक्ट लिंक.

 यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग पास कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget