एक्सप्लोरर

NEET- UG 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम और मार्किंग पैटर्न पर दी क्लियरिटी, पढ़ें पूरी खबर

NEET- UG 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगामी NEET-UG 2021 के लिए पेपर पैटर्न में बदलाव की घोषणा के बाद मार्किंग पैटर्न को लेकर कई कैंडिडेट्स की कंफ्यूजन को क्लियर कर दिया है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आगामी नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) के लिए पेपर पैटर्न में बदलाव की घोषणा के लगभग दो सप्ताह बाद, अथॉरिटी ने मार्किंग पैटर्न के बारे में कई कैंडिडेट्स की कंफ्यूजन को क्लियर किया.

एनटीए की ऑफिशियल ईमेल के मुताबिक,  “NEET-UG के टेस्ट पैटर्न को रिवाइज किया गया है. प्रत्येक विषय में छात्रों को 35 प्रश्नों को अटैम्पट करना अनिवार्य है और शेष 15 में से केवल 10 प्रश्नों का अटैम्पट करना होगा. गौरतलब है कि उम्मीदवार 10 से ज्यादा प्रश्नों को अटैम्पट न करें क्योंकि मूल्यांकन / अंकन के लिए केवल पहले 10 प्रश्नों पर विचार किया जाएगा. ”

पहली बार NEET-UG के परीक्षा पैटर्न में किया गया है बदलाव

यह पहली बार है जब NEET-UG के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है. 2020 तक  NEET-UG पेपर पैटर्न में कैमेस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी) से 180 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते थे. जिनका उत्तर केवल बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करके विशेष रूप से डिज़ाइन की गई शीट पर देना होता था. प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को चार मार्क्स दिए जाएंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के तहत एक मार्क काट लिया जाएगा.

नए पेपर पैटर्न में हर सब्जेक्ट के तहत दो सेक्शन होंगे

 एनटीए के अनुसार, नए पेपर पैटर्न में प्रत्येक विषय के तहत दो सेक्शन शामिल होंगे. सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे जिन्हें छात्रों को अनिवार्य रूप से हल करना होगा  और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे  जिनमें से उम्मीदवार किसी भी 10 प्रश्नों को हल करने का ऑप्शन चुन सकते हैं.

12वीं के सिलेबस को कम किए जाने के बाद परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव

इस महीने की शुरुआत में जारी एक बयान में, एनटीए ने क्लियर किया था कि कोविड -19 के कारण एकेडमिक टाइम के नुकसान को देखते हुए  2020-21 में विभिन्न स्कूल शिक्षा बोर्डों ने 12वीं कक्षा के सिलेबस में कमी की थी जिसे ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं.  एनटीए ने क्लियर किया है कि, "विभिन्न स्कूली शिक्षा बोर्डों द्वारा सिलेबस में कमी के निर्णय को युक्तिसंगत बनाने के लिए, एनटीए ने चार विषयों में से प्रत्येक के लिए सेक्शन" बी "में ऑप्शन प्रदान करने का फैसला लिया है."

ये भी पढ़ें

MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम की तिथि और समय घोषित, जानें कब आएगा रिजल्ट

Punjab Police Recruitment 2021: SI के 560 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज है आखिरी तारीख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget