एक्सप्लोरर

NEET PG 2025 के फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, सही करें गलती वरना छूट सकती है परीक्षा!

यदि आप भी नीट पीजी 2025 की तैयारी कर रहे हैं और आपने इसके लिए फॉर्म भरा था लेकिन कोई गलती हो गई तो आपके पास आखिरी मौका है. इसे सुधारने का...

अगर आप NEET PG 2025 की तैयारी कर रहे हैं और अब तक आवेदन पत्र में जरूरी सुधार नहीं कर पाए हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका दे दिया है. ये फाइनल एडिट विंडो 26 मई 2025 तक खुली रहेगी.

सिर्फ इन डिटेल्स में होगा सुधार

इस अंतिम मौके में उम्मीदवार केवल अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान (thumb impression) को अपडेट कर सकते हैं. ध्यान रखें कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राष्ट्रीयता और परीक्षा केंद्र जैसे जरूरी विवरण अब बदले नहीं जा सकते. जो भी सुधार करने हैं, वे उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से natboard.edu.in वेबसाइट पर लॉग इन करके कर सकते हैं.

परीक्षा की तारीख और जरूरी शेड्यूल

नीट पीजी 2025 की परीक्षा 15 जून 2025 को देशभर में आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले 2 जून को एनबीईएमएस शहर की जानकारी देने वाली इंफॉर्मेशन स्लिप जारी करेगा, जिससे छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र का अंदाजा लग सकेगा. वहीं 11 जून से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी.

परीक्षा के रिजल्ट 15 जुलाई 2025 तक घोषित किए जाएंगे. इसके अलावा, इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 तय की गई है. ये तारीख परीक्षा में पात्रता के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए सभी मेडिकल छात्रों को यह तय समय से पहले पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

कैसे होती है परीक्षा में मार्किंग?

NEET PG 2025 में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके केवल अंग्रेजी में चार विकल्प दिए जाएंगे. हर सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा. बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: UPSC परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो का मेगा प्लान, इन रूट्स पर सुबह इतने बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget