एक्सप्लोरर

UPSC परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो का मेगा प्लान, इन रूट्स पर सुबह इतने बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन कल होगा. जिसके लिए डीएमआरसी ने खास तैयारियां की हैं. मेट्रो सेवा सुबह एक घंटे पहले शुरू हो जाएगी.

यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एक राहत भरी खबर है. 25 मई, 2025 को होने वाली इस परीक्षा के दिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने परीक्षा देने वालों की सुविधा के लिए खास व्यवस्था की है. मेट्रो सेवाएं कुछ चुनिंदा रूट्स पर सामान्य समय से एक घंटे पहले शुरू की जाएंगी ताकि उम्मीदवार समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें.

इन मेट्रो लाइनों पर पहले शुरू होंगी सेवाएं

डीएमआरसी के मुताबिक, पिंक लाइन (लाइन-7), मैजेंटा लाइन (लाइन-8) और ग्रे लाइन (लाइन-9) पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी. आमतौर पर रविवार को ये सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं, लेकिन परीक्षा को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया गया है. पिंक लाइन पर मजलिस पार्क, शिव विहार, मजलिस पार्क-शिव विहार और माजपुर-बाबरपुर जैसे टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सुबह 6 बजे से रवाना होगी.

मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम और बॉटनिकल गार्डन से भी ट्रेनें सुबह 6 बजे से चलेंगी, जबकि कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से मेट्रो सेवा थोड़ी और पहले, यानी सुबह 5:50 बजे से शुरू हो जाएगी. ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड और द्वारका टर्मिनल दोनों स्टेशनों से भी मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से चालू होंगी.

बाकी रूट्स पर सामान्य समय पर चलेंगी मेट्रो

डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाकी सभी मेट्रो लाइनें रविवार के नियमित शेड्यूल के अनुसार ही संचालित होंगी. यानी वहां कोई बदलाव नहीं किया गया है.

उम्मीदवारों के लिए खास कदम

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि यह फैसला उन हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लिया गया है, जो रविवार को यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. इससे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचने में आसानी होगी और वे बिना किसी भागदौड़ के परीक्षा दे सकेंगे.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO Result 2026: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget