एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: कल तक जारी हो सकती है नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख, ये है NBE की योजना

NEET PG 2024 Date Soon: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस कल या परसों में नीट पीजी की नई तारीख जारी करेगा. इस बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या है और एजुकेशन मिनिस्टर ने क्या कहा है? जानते हैं.

NBE To Soon Announce NEET PG 2024 Date: परीक्षा से 12 घंटे पहले नीट पीजी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. तब से लेकर अब तक कैंडिडेट्स को नई एग्जाम डेट रिलीज होने का इंतजार है. ये इंतजार जल्द ही पूरा हो सकता है. इस बारे में यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन कल यानी 1 जुलाई 2024 या उसके अगले दिन 2 जुलाई 2024 के दिन नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर देगा.

अप्रूवल मिलने की है देरी

एनबाई यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस ने पहले ही नीट पीजी परीक्षा के आयोजन से संबंधित प्लान एजुकेशन मिनिस्ट्री को भेज दिया है. अब बस इस प्लान के अप्रूव होने की देरी है. प्लान पर अप्रूवल मिलते ही नई परीक्षा तारीख जारी कर दी जाएगी.

खत्म होने वाला है इंतजार

बता दें कि नीट पीजी परीक्षा की तारीख रिलीज होने का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा जल्द ही खत्म हो जाएगी. पहले एनबीई प्रेसिडेंट ने कहा था कि परीक्षा तारीख अगले वीकेंड से पहले आ जाएगी. हालांकि अब एजुकेशन मिनिस्ट्री ने साफ कर दिया है कि एग्जाम डेट कल या परसों में ही रिलीज कर दी जाएगी.

यहां से कर सकेंगे चेक

एक बार परीक्षा तारीख जारी होने के बाद एजुकेशन मिनिस्ट्री के X हैंडल पर तो साझा की ही जाएगी. इसके साथ ही एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर भी शेयर की जाएगी. इस बारे में ताजा अपडेट जानने के लिए कैंडिडेट्स natboard.edu.in पर भी जा सकते हैं.

यूजीसी नेट परीक्षा तारीख भी जारी

18 जून को परीक्षा आयोजन के अगले दिन ही कैंसिल की गई यूजीसी नेट परीक्षा की नई तारीख भी जारी कर दी गई है. इशके मनुताबिक अब एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा.

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर डार्कनेट पर लीक हो गया था और टेलीग्राम ऐप के माध्यम से सर्कुलेट कर दिया गया था. इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. इस बीच नीट यूजी परीक्षा को लेकर मचा बवाल अभी भी नहीं थमा है. कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है.

नहीं हुआ था पेपर लीक!

बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था ऐसा एनबीई का कहना है पर इसे प्रिकॉशनरी कैंसिल कर दिया गया. हालांकि जान लें कि पेपर कैंसिल करने के एक दिन पहले एनबीई ने एक नोटिस जारी करके कैंडिडेट्स को सावधान किया था कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग पेपर उपलब्ध कराने के बदले में कुछ पैसे मांग रहे हैं, इनसे सतर्क रहें. तभी एजुकेशन मिनिस्ट्री ने एग्जाम कैंसिल कर दिया. 

यह भी पढ़ें: नीट यूजी री-टेस्ट के नतीजे आज हो सकते हैं जारी, इसके बाद है काउंसलिंग की बारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
यूपी पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
Open AI Career Tips : ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल
ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल
बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब
बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब
CBSE Three Language Policy: थर्ड लैंग्वेज में हुए फेल तो नहीं मिलेगा 10th का सर्टिफिकेट, Cbse ने लागू किया नियम
थर्ड लैंग्वेज में हुए फेल तो नहीं मिलेगा 10th का सर्टिफिकेट, Cbse ने लागू किया नियम

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget