एक्सप्लोरर

NEET UG 2023: MCC ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2023 का काउंसलिंग शेड्यूल रिलीज कर दिया है. इस डेट से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे. यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें चेक.

MCC Releases NEET UG 2023 Counselling Schedule: नीट यूजी परीक्षा 2023 पास करने वाले कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2023 की काउंसलिंग का शेड्यूल रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो सेलेक्ट हो गए हैं वे 20 जुलाई 2023 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पहले राउंड के अंतर्गत 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए इस तारीख से पंजीकरण कराया जा सकता है.  ये भी जान लें कि एमसीसी तीन राउंड में काउंसलिंग का आयोजन करेगी और इसके बाद मॉप-अप राउंड होगा. यानी कुल चार राउंड में कैंडिडेट्स को सीटें एलॉट कर दी जाएंगी.

पहले राउंड की फीस जमा होने की तारीख

पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से शुरू होंगे और कैंडिडेट्स एग्जाम फीस का भुगतान 20 से 25 जुलाई 2023 के बीच कर सकते हैं. इसी के साथ च्वॉइस फिलिंग 22 से 26 जुलाई 2023 के बीच की जा सकती है.

अपनी च्वॉइस भरने के बाद उसे लॉक करने के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की गई है. इस तारीख पर शाम 3 बजे से च्वॉइस लॉकिंग की जा सकती है. च्वॉइस लॉक करने की लास्ट डेट भी 26 जुलाई ही है. इसके लिए समय तय किया गया है रात 11.55. इसके बाद च्वॉइस लॉक नहीं हो सकती.

नोट करें अन्य जरूरी तारीखें

ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीट एलॉटमेंट का पहले राउंड का रिजल्ट 29 जुलाई के दिन जारी होगा. इसके बाद अगले चरण में रिपोर्टिंग करनी होगी. रिपोर्टिंग के लिए टाइम तय हुआ है 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच का. इस बीच में कैंडिडेट्स को चुने गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा.

सेकेंड राउंड की काउंसलिंग की तारीख

नीट यूजी की सेकेंड राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी 9 अगस्त 2023 से और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट है 28 अगस्त 2023. इसी तरह तीसरे राउंड के लिए तारीख तय हुई है 31 अगस्त. इस तारीख से 18 सितंबर 2023 तक तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. बाकी किसी भी विषय में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए समय-समय पर एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जा सकते हैं.

शेड्यूल देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: MP पटवारी भर्ती पर लगी रोक, 9 हजार पद के लिए हुई थी परीक्षा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget