एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच कश्मीर के बच्चे अब रेडियो से लेंगे लेसन

जम्मू कश्मीर के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने ऑल इंडिया रेडियो के साथ मिलकर अगले हफ्ते से रेडियो पर क्लासेस चलाने का फैसला लिया है, कोविड -19 के मद्देनजर हुआ फैसला

Kashmir Students To Learn Lessons From Radio Due To Corona: आज के समय में जहां इंटरनेट लगभग हर घर तक पहुंच चुका है, ऐसे में भी रेडियो की पहुंच का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. सुदूर गांवों तक में जहां टीवी, इंटरनेट कुछ नहीं पहुंचता वहां भी रेडियो से कनेक्ट किया जा सकता है. इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुये कश्मीर के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने ऑल इंडिया रेडियो के साथ मिलकर नई पहल की है. इसके अंतर्गत कश्मीर के बच्चों को अगले हफ्ते से रेडियो के माध्यम से पढ़ाई करायी जायेगी. ऑल इंडिया रेडियो के सहयोग से ऐसा संभव हो पाया है. दरअसल कोरोना वायरस के कारण कश्मीर में पॉजिटिव केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसे में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराना जरूरी हो गया है. इस सब की वजह से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान तो होता ही है साथ ही उन्हें व्यस्त रखना भी एक चुनौती हो जाता है. ये और ऐसे बहुत से बिंदुओं को ध्यान में रखते हुये कश्मीर के शिक्षा विभाग ने तय किया है कि वे रेडियो का इस्तेमाल करके अधिक से अधिक बच्चों को लॉकडाउन के इस समय में शिक्षा से जोड़े रखेंगे. इसके तहत रेडियो से क्लासेस चलायी जायेंगी.

टीचर पढ़ायेंगे रेडियो से –

इस योजना के तहत पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षक रेडियो से लेसन डिलीवर करेंगे. ऑल इंडिया रेडियो श्रीनगर दिन के समय इन कक्षाओं का प्रसारण करेगा. हर कक्षा के लिये अलग समय तय कर दिया गया है, इन्हीं के अनुसार अलग-अलग विषय के अनुसार पूरे पाठ्यक्रम को कवर करते हुये ये कक्षाएं संचालित होंगी. डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन कश्मीर ने इसके पहले दूरदर्शन केंद्र की सहायता से भी कक्षाएं करवायी थीं, ताकि स्टूडेंट्स लॉकडाउन के इस समय का भरपूर सदुपयोग कर सकें. इसके साथ ही लोकल केबल टीवी की मदद भी क्लासेस करने के लिये ली गयी थी. डीएसईके डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे की यूट्यूब के माध्यम से भी स्टूडेंट्स से लगातार जुड़ा है. कुल मिलाकर कश्मीर के एजुकेशन विभाग द्वारा निरंतर अथक प्रयास किये जा रहे हैं ताकि लॉकडाउन के इस पीरियड का अधिकतम इस्तेमाल किया जा सके और बच्चों की पढ़ाई चलती रहे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget