एक्सप्लोरर

JEE Main और CSIR UGC NET के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, नोट कर लें जरूरी तारीखें

JEE Main & CSIR UGC NET: जेईई मेन और सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज है. अप्लाई करने की लास्ट डेट एक बार आगे बढ़ायी जा चुकी है.

JEE Main 2024 & CSIR UGC NET 2023 Registration Last Date: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग मेन्स 2024 के लिए फॉर्म भरने का आखिरी मौका आज है. इसी के साथ सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए भी आवेदन करने की लास्ट डेट आज ही है. दोनों परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ायी गई थी और आज एक्सटेंडेट लास्ट डेट के तहत अप्लाई करने का आखिरी चांस है. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे फटाफट अप्लाई कर दें. आज के बाद ये मौका फिर नहीं मिलेगा क्योंकि एक बार अतिरिक्त चांस दिया जा चुका है.

जेईई मेन 2024 परीक्षा

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपको jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा. यहीं से डिटेल भी पता कर सकते हैं और आवेदन भी कर सकते हैं. इसके अलावा कोई और तरीका आवेदन का नहीं है. परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी. ये पहले सेशन की परीक्षा है. दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में होगी और 1 से 15 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की जाएगी.

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023

एनटीए आज इस परीक्षा के लिए भी एप्लीकेशन लिंक बंद कर देगा. आवेदन ऑनलाइन होंगे, इसके लिए csirnet.nta.ac.in पर जाएं. परीक्षा का आयोजन 26, 27, 28 दिसंबर 2023 के दिन किया जाएगा. अभी करेक्शन विंडो खुलेगी और आवेदनों में सुधार किया जा सकेगा.

करेक्शन विंडो खुलने की तारीख

इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए करेक्शन विंडो 6 दिसंबर 2023 के दिन खुलेगी. इस दिन खुलकर विंडो 8 दिसंबर तक खुली रहेगी. इस बीच में आप अपने आवेदनों में सुधार कर सकते हैं. समय सीमा का विशेष ध्यान रखें. लास्ट डेट निकलने के बाद कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी. इन दोनों में से किसी भी एग्जाम का डिटेल या अपडेट जानना हो तो ऊपर बतायी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दो दिन बाद शुरू हो जाएगी यूजीसी नेट परीक्षा, जान लें लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स और एग्जाम डे गाइडलाइन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget