एक्सप्लोरर

ICC चेयरमैन बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी? सैलरी-कार्यकाल समेत जानें हर एक बात

Jay Shah: जय शाह को ICC चेयरमैन चुना गया है. वह 1 दिसंबर, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे। जय शाह 2019 में बीसीसीआई के सचिव बने थे.

Jay Shah Become ICC Chairman: जय शाह ICC के सबसे युवा चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं और 1 दिसंबर, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे. जय शाह 2019 में बीसीसीआई के सचिव बने थे. लेकिन क्या आपको पता है कैसे किसी को ICC चेयरमैन बनाया जाता है? आइए जानते हैं.

जय शाह की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है. जय शाह की स्कूली पढ़ाई गुजरात से ही हुई है. उन्होंने निर्मा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है. आज वह करोड़ो के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी चेयरमैन पद के उम्मीदवार वे होते हैं जिन्हें अपने देश के क्रिकेट बोर्ड या क्रिकेट संगठन में प्रमुख पदों पर अनुभव होता है.

आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार में नेतृत्व कौशल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के प्रति समर्पण होना जरूरी है. चेयरमैन में क्रिकेट के प्रति गहरा जुनून और खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता होनी चाहिए.इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष के कार्यकाल की बात करें तो ये दो साल का होता है. जिसे दो बार रिन्यू किया जा सकता है. इस तरह एक व्यक्ति कुल 6 साल तक आईसीसी का चेयरमैन रह सकता है. 

ये भारतीय भी संभाल चुके हैं आईसीसी बागडोर

बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी में चुने जाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं. इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर भी इस पद के लिए चुने गए थे. जगमोहन डालमिया और शरद पवार आईसीसी के प्रेसिडेंट रहे थे, जबकि एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं.

निश्चित नहीं है वेतन

जय शाह को बीसीसीआई से वेतन नहीं मिलता है, लेकिन उन्हें बोर्ड की बैठकों और विदेशों में होने वाली आईसीसी की बैठकों में भाग लेने के लिए उचित खर्चे मिलते हैं. आईसीसी में भी यही प्रावधान है. चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन जैसे अधिकारियों को एक निश्चित वेतन नहीं मिलता है. उन्हें विभिन्न बैठकों और कार्यों के आधार पर भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि, आईसीसी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह अपने अधिकारियों को भत्ते या अन्य सुविधाओं के रूप में कितना पैसा देती है.

मौजूदा समय में कौन है चेयरमैन?

मौजूदा समय में ग्रेग बार्कले आईसीसी चेयरमैन पद पर तैनात हैं जिनकी जगह अब जय शाह लेंगे. बार्कले लगातार 4 साल (2 कार्यकाल) से चेयरमैन थे लेकिन तीसरे कार्यकाल से उन्होंने इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें: IIT, NIT और IIIT में क्या होता है अंतर, यहां पढ़ने के लिए कितनी फीस देनी होती है?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG counselling 2026: कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget