एक्सप्लोरर

JMI Admission 2024: जामिया में शुरू हुए शॉर्ट टर्म स्किल बेस्ड कोर्स, 12वीं पास निखारें अपना हुनर

JMI Short Term Courses: जेएमआई ने कई शॉर्ट टर्म स्किल बेस्ड कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 12वीं पास स्टूडेंट्स अपनी रुचि के अनुसार कोर्स का चुनाव कर सकते हैं.

Jamia Begins Short Term Skill Based Courses: जामिया मिलिया इस्लामिया ने स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने और उन्हें इंप्लॉयमेंट रेडी बनाने के लिए कई शॉर्ट टर्म स्किल बेस्ड कोर्स शुरू किए हैं. ये कोर्स सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योशिप (CIE) द्वारा संचालित किए जाएंगे. जिन फील्ड्स में कैंडिडेट्स की डिमांड रहती है, उनके लिए स्टूडेंट्स को शिक्षा दी जाएगी. हालांकि यहां ऑफिर किए जा रहे बहुत सारे कोर्सेज में से कैंडिडेट्स अपनी मर्जी और रुचि के मुताबिक कोर्स का चुनाव कर सकते हैं.

इनमें से सेलेक्ट करें कोर्स

जेएमआई में ऑफर किए जा रहे शॉर्ट टर्म स्किल बेस्ड कोर्सेज की सूची इस प्रकार है. डिजिटल मार्केटिंग बेसिक्स, परफॉर्मेंस मार्केटिंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, टेलरिंग और एम्ब्रॉयडरी, ऑडियो और विडियो एडिटिंग, एथिकल हैकिंग, एआई एंड मशीन लर्निंग, यूआई/यूएक्स डिजाइन, ब्यूटीशियन ट्रेनिंग (बेसिक एंड एडवांस्ड), बेकरी ट्रेनिंग (बेसिक एंड एडवांस्ड).

ये हैं जरूरी तारीखें

जेएमआई के इन कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है. अगर आप भी इच्छुक हों तो अप्लाई कर दें. आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. इसके समकक्ष पढ़ाई किए कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 अगस्त 2024 है.

अलग से लेनी होगी जानकारी

इन कोर्सेज के लिए अप्लाई करने की योग्यता 12वीं पास है लेकिन कुछ कोर्सेज के लिए कैंडिडेट्स को और भी पात्रताएं पूरी करनी होंगी. जैसे डेटा साइंस और मशीन लर्निंग के लिए कैंडिडेट को मैथ्स की समझ होनी चाहिए. हर कोर्स की पात्रता जानने के लिए उससे संबंधित जानकारी वेबसाइट से पा सकते हैं.

ये भी कर सकते हैं अप्लाई

इन कोर्सेज की खास बात ये है कि इनके लिए केवल 12वीं पास स्कूल के स्टूडेंट ही नहीं बल्कि पढ़ाई छोड़ चुके कैंडिडेट्स, स्कूल ड्रॉप आउट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स, एंटरप्रेन्योर और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स तक अप्लाई कर सकते हैं.

कुछ कोर्स होंगे ऑनलाइन और कुछ होंगे ऑफलाइन

जेएमआई के इन कोर्सेज में से कुछ ऑनलाइन आयोजित होंगे और कुछ ऑफलाइन. जैसे बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग कोर्स ऑनलाइन आयोजित होगा. इसकी फीस है 5,000 रुपये. फैशन डिजाइनिंग, एडवांस्ड फैशन डिजाइनिंग और एडवांस्ड बेकरी ट्रेनिंग, बेसिक्स टेलरिंग एंड एम्ब्रॉयडरी कोर्स ऑफलाइन आयोजित किए जाएंगे. इनकी फीस कोर्स के मुताबिक अलग-अलग है. जैसे किसी की फीस 3 हजार है तो किसी को 5 से 6 हजार तो कुछेक की फीस अधिकतम 15 हजार रुपये तक है.

कई कोर्स के लिए कर सकते हैं अप्लाई

इन कोर्सेज से जुड़ी एक जरूरी बात ये भी है कि एक कैंडिडेट एक से ज्यादा कोर्स के लिए अप्लाई कर सकता है. हालांकि आवेदन से पहले ये चेक कर लें कि आपके दोनों कोर्स का टाइमिंग एक दूसरे से न टकराएं. कई सारे कोर्स ईवनिंग के हैं और कई सारे मॉर्निंग के. सबकी ड्यूरेशन भी अलग-अलग है. ये तीन महीने से लेकर तीन महीने 50 घंटे तक के हैं. 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में ITI ऑफिसर के बंपर पदों पर निकली भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget