एक्सप्लोरर

अजब-गजब: 2022 में रखा नौकरी पर और ढ़ाई साल बाद दिए ऑफर लेटर, बड़ी IT कंपनी का कारनामा

नौकरी के लिए सेलेक्ट होने के बाद अगर ढ़ाई साल तक ऑफर लेटर न आए तो इसे क्या समझेंगे? ये मत सोचिए कि नौकरी नहीं मिली कुछ कंपनियां ढ़ाई साल बाद भी एप्वॉइंटमेंट लेटर दे रही हैं...

IT Giant Issue Offer Letter To Recruits After 2.5 Years: नौकरी के लिए सेलेक्शन चाहे कैम्पस प्लेसमेंट से हो, रिक्रूटमेंट एग्जाम से या इंटरव्य से, चयन होने के बाद कितने समय तक ज्वॉइनिंग लेटर नहीं आता? कुछ मामलों में सरकारी नौकरियों को छोड़ दें तो ज्यादा से ज्यादा तीन से छ महीने में ज्वॉइनिंग हो जाती है. पर क्या आप यकीन करेंगे की बड़ी आईटी कंपनी ने साल 2022 में कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया और नौकरी के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ढ़ाई साल तक सुध नहीं ली.

साल 2022 में हुआ था सेलेक्शन

इन कैंडिडेट्स ने सोचा भी नहीं होगा कि साल 2022 में हुए कैम्पस प्लेसमेंट का ऑफर लेटर उन्हें साल 2024 में मिलेगा वो भी आधे से ज्यादा साल बीत जाने के बाद. ऐसा हुआ है आईटी के क्षेत्र में बड़ा नाम मानी जाने वाली कंपनी इंफोसिस में. कंपनी ने साल 2022 में कैम्पस प्लेसमेंट में कुछ कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया था और इन्हें अब ऑफर लेटर दिया गया है.

अक्टूबर से होगी ज्वॉइनिंग

आईटी इंप्लॉई यूनियन नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी एम्प्लॉइज सिनेट (NITES) के मुताबिक ये ऑफर ढ़ाई साल के बाद आया है. इसके तहत 1000 सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब ऑफर लेटर दिए गए हैं. ये पद सिस्टम इंजीनियर के हैं और इन्हें 7 अक्टूब 2024 से ज्वॉइन करना है.

चर्चा में आयी कंपनी

इतने लंबे डिले से कंपनी अचानक चर्चा में आ गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में इंफोसिस के अधिकारियों का कहना है कि हमने जो ऑफर दिए थे, वे पहले की तरह ही बरकरार रहेंगे. जिन्हें कंपनी ने नौकरी दी है, वो नियुक्त किए जाएंगे केवल तारीखों में कुछ बदलाव हो सकता है.

दो साल का इंतजार

नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी एम्प्लॉइज सिनेट इसे दो साल से नौकरी का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स और यूनियन की जीत के तौर पर देख रही है. आईटी इंप्लॉई यूनियन का मानना है कि दो साल बाद ही सही पर इन इंजीनियरों को कहे के मुताबिक जॉब मिली. अब ये 7 अक्टूबर से ज्वॉइन कर सकेंगे. इस दौरान कैंडिडेट्स और यूनियन साथ मिलकर खड़े रहे और इस कठिन समय को हिम्मत के साथ गुजारा.

कहीं कोई समस्या होती है तो...

आईटी इंप्लॉई यूनियन का ये भी कहना है कि कंपनी ने देर से ही सही पर चुने गए कैंडिडेट्स को ऑफर लेटर दे दिया है. अब बस ये देखना है कि कही गई डेट पर उनकी ज्वॉइनिंग हो जाए और कहीं किसी प्रकार की और समस्या न हो. अगर फिर कोई नया समस्या आती है या ज्वॉइनिंग में हील-हवाली चलती है तो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पैसे की कमी से न रुके पढ़ाई, इस तारीख के पहले करें NMMSS स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Delhi University Placement 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, इंटर्नशिप के साथ 6 लाख तक की नौकरी 
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, इंटर्नशिप के साथ 6 लाख तक की नौकरी 
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
DTE Maharashtra Polytechnic Result 2026: महाराष्ट्र DTE पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, आज से शुरू हो सकती है एडमिशन प्रक्रिया
महाराष्ट्र DTE पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, आज से शुरू हो सकती है एडमिशन प्रक्रिया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget